मध्यप्रदेशमंडला

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मंडला में उबाल

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मंडला में उबाल

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य ठप, सरकार को सौंपा ज्ञापन

मंडला यशो :-  शिवपुरी जिले के करैरा में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को मंडला जिला अधिवक्ता संघ ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए मोर्चा खोल दिया। संघ ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में शीघ्र ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करने की मांग की।

मंडला में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते मंडला के अधिवक्ता

न्याय प्रणाली पर सीधा हमला

अधिवक्ता संघ ने अपने ज्ञापन में कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि पूरी न्याय व्यवस्था और अधिवक्ता समुदाय पर सीधा हमला है। इस जघन्य अपराध के बाद प्रदेश भर के वकीलों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

ज्ञापन की प्रमुख मांगें

  • सुरक्षा का अभाव: अधिवक्ता न्याय दिलाने का कार्य करते हैं, लेकिन स्वयं के लिए कोई प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।
  • अपराधियों के हौसले: सुरक्षा कानून के अभाव में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
  • कठोर कार्रवाई: शिवपुरी की घटना के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम दंड दिया जाए।

प्रदेशभर में प्रतिवाद दिवस

राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर शुक्रवार को पूरे प्रदेश में ‘प्रतिवाद दिवस’ मनाया गया। मंडला में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से दूरी बनाते हुए एकजुट होकर अपनी मांगें रखीं।

जिला अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी कि जब तक अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस कानून लागू नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इनकी रही उपस्थिति

ज्ञापन सौंपते समय जिला अधिवक्ता संघ मंडला के सचिव नीलेश झा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता सदस्य उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!