मध्यप्रदेशसिवनी

देशभक्ति के रिंग में उतरीं बॉक्सर दिशा जायसवाल

माँ तुझे प्रणाम योजना के तहत बाघा–हुसैनिवाला

सिवनी यशो:- युवाओं में साहस, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित “माँ तुझे प्रणाम योजना” के अंतर्गत सिवनी जिले की प्रतिभावान बॉक्सिंग खिलाड़ी दिशा जायसवाल का चयन अंतरराष्ट्रीय बाघा–हुसैनिवाला बॉर्डर (पंजाब) यात्रा के लिए हुआ है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर दिशा जायसवाल आज सिवनी से पंजाब के लिए रवाना हुईं, जहां वे देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।

 खेल के साथ राष्ट्रसेवा में भी आगे सिवनी के खिलाड़ी

जिला बॉक्सिंग संघ सिवनी के सचिव एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक सोहन लाल सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ खिलाड़ियों और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संघ से जुड़े खिलाड़ी न केवल राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रसेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

 25 से अधिक खिलाड़ी अब तक हो चुके चयनित

उन्होंने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भोपाल द्वारा संचालित माँ तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत इस वर्ष भी जिला बॉक्सिंग संघ सिवनी के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अब तक इस योजना के तहत 25 से अधिक खिलाड़ी और सदस्य चयनित हो चुके हैं। इनमें राष्ट्रीय पदक विजेता दिशा जायसवाल का चयन विशेष रूप से उल्लेखनीय माना जा रहा है।

संघ पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिशा जायसवाल को सम्मानित किया और इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने विश्वास जताया कि दिशा जायसवाल आगे भी खेल और राष्ट्र—दोनों क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करेंगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!