धर्मसिवनीहेल्थ

ब्रह्माकुमारीज संस्थान सिवनी ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 60 यूनिट रक्त संग्रहित

दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

Seoni 24 August 2025
सिवनी यशो:- ब्रह्माकुमारीज संस्थान सिवनी द्वारा 22 अगस्त 2025 को इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका *दादी प्रकाशमणि जी* की 18वीं पुण्यतिथि (25 अगस्त) पर मनाए जा रहे *विश्व बंधुत्व दिवस* के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
संस्थान के मुख्यालय *माउंट आबू* सहित भारत और नेपाल में स्थित 6000 से अधिक सेवा केन्द्रों ने इस अवसर पर 22 से 25 अगस्त के बीच विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कर लगभग **एक लाख यूनिट रक्त** एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है।
सिवनी में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ *डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर (जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी)*, *डॉ. विनोद नावकर (सिविल सर्जन)* एवं *बी.के. ज्योति दीदी (ब्रह्माकुमारीज जिला प्रभारी)* की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर दादी प्रकाशमणि जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पमाला चढ़ाई गई और दीप प्रज्वलन किया गया।
शिविर के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों एवं अन्य सदस्यों ने बड़े उमंग और उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस अवसर पर **लगभग 60 यूनिट रक्तदान** किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!