छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

ब्राह्मण समाज ने किया महाराजश्री का पादुका पूजन

 

ब्राह्मण समाज ने किया महाराजश्री का पादुका पूजन - Seoni News
सिवनी यशो:-परम पूज्य धर्म सम्राट द्विपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज श्री के परम शिष्य, अनंत श्री विभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज श्री के शिव की नगरी सिवनी में प्रथम नगर आगमन के शुभ अवसर पर जिला ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा महाराज श्री का पादुका पूजन कर अभिनंदन किया गया। साथ ही जिला ब्राह्मण समाज की ओर से समाज के जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश तिवारी द्वारा महाराज श्री को आमंत्रित करते हुए, पूज्य ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य जी द्वारा प्राण प्रतिष्ठित सिद्ध, श्री माता राज राजेश्वरी व भगवान परशुराम मंदिर में शीघ्र पधारने का निवेदन किया गया।

ब्राह्मण समाज ने किया महाराजश्री का पादुका पूजन - Seoni News
इस शुभ अवसर पर ओम प्रकाश तिवारी (जिला अध्यक्ष ब्राह्मण समाज), भुवनेश्वर शुक्ला (कार्यकारी जिला अध्यक्ष), प्रशांत शुक्ला (जिला महासचिव), अशोक तिवारी (नगर अध्यक्ष), जुगल किशोर दुबे, शिव कुमार तिवारी, प्रदीप तिवारी, अतुल रामायणी , संदीप दुबे, अखिलेश पांडे (जिला अध्यक्ष, परशुराम वाहिनी), सूर्यकांत चतुर्वेदी (जिला महासचिव), श्रीमति गीता अवस्थी, श्रीमति सकुन्तला तिवारी, श्रीमति दुर्गेश्वरी शर्मा, श्रीमति मंजू दुबे, श्रीमति नीतू दुबे सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के सदस्य गणों की गरिमामय उपस्थिति उल्लेखनीय रहीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button