सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में वीर बाल दिवस का आयोजन श्री चुन्नीलाल जी बोपचे के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य ओम प्रकाश यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर धर्म के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर आयोजन का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात अपने उद्बोधन में विभाग समन्वयक चुन्नी लाल जी ने शहीद जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के बलिदानी प्रेरणादायक प्रसंग का विस्तृत विवेचन किया। इसके उपरांत उद्बोधन देते हुए प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने राष्ट्र और धर्म के लिए अपना बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्रों को विद्यालय परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की । अतिथि स्वागत वरिष्ठ व्याख्याता प्रकाश गुप्ता ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कीर्ति ठाकुर दीदी ने किया। इस अवसर पर बहन स्वर्णिमा सोनी एवं श्रीमती नीति पांडे दीदी ने भी प्रेरक उद्बोधन दिया।





