अंबेडकर वाटिका चंदनगांव में हो रहे अवैध निर्माण रोकने बसपा ने सौंपा ज्ञापन
Chhindwara 04 February 2025
छिंदवाड़ा यशा :- बहुजन समाज पाटी छिंदवाड़ा द्वारा चंदनगांव वार्ड नंबर 34 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित डॉ. आंबेडकर वाटिका में हो रहे नगर पालिक निगम के अवैध कार्य को रोकने एवं अन्य 4 सूत्रीय मांगो चंदनगांव स्थित डॉ. बाबा साहब अंबेडकर वाचनालय एवं डॉ. बाबा साहब अंबेडकर वाटिका की भूमि में किये गये शिलान्यास की संपूर्ण खुली भूमि का अधिकृत पट्टा सुजाता महिला संघ को सौंपे जाने, छिंदवाड़ा वार्ड क्र. 13 में स्थित डॉ. बाबा साहब अंबेडकर सामुदायिक भवन में वर्तमान में टी.वी. हास्पिटल संचालित हो रहा है, उस हास्पिटल को वहॉ से हटाकर डॉ. बाबा साहब अंबेडकर सामुदायिक भवन को यथावत रखकर बहुजन समाज को सौंपने, छिंदवाड़ा में स्थित डॉ. बाबा साहब अंबेडकर तिराहे पर बाबा साहब एवं शहर के अन्य सभी महापुरूषों की प्रतिमा के आसपास किसी भी राजनेताओं के या समाज के और नगर निगम द्वारा लगाये जाने वाले पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगाने पर प्रतिबंधित करने, पोला ग्राउण्ड स्थित आदिवासी समुदाय के पेन्टाना खण्डेरा स्थल को फेंसिंग से सुरक्षित करने आदि मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिविक्रम हिरपापी, ज्ञानेश्वर गजभिये प्रदेश सचिव, अब्दुल रब खान, डॉ. सी.एम. गेडाम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



