मध्यप्रदेशसिवनी
बसपा मनाएगी बिरसा मुंडा बलिदान दिवस: सिवनी में भव्य वाहन रैली एवं विचार संगोष्ठी का होगा आयोजन
Seoni 08 June 2025
सिवनी यशो:- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा क्रांतिवीर बिरसा मुंडा बलिदान दिवस के अवसर पर 9 जून को स्मृति लॉन, सिवनी में एक भव्य चार पहिया वाहन रैली और विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
रैली की शुरुआत रजवाड़ा लॉन से होगी, जो गांधी भवन के पास स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ छिंदवाड़ा चौक तक जाएगी। वहां से रैली वापस आकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर स्मृति लॉन पहुंचेगी, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजी. सी. पी. सिंह, केंद्रीय स्टेट कोऑर्डिनेटर बसपा होंगे। विशेष अतिथि के रूप में बालिश चौधरी मौजूद रहेंगे, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी. रमाकांत पिप्पल, प्रदेश अध्यक्ष बसपा करेंगे।
विचार संगोष्ठी में इंद्र सिंह उईके (जिला प्रभारी मंडला), ताम सिंह परते (जिला प्रभारी सिवनी), जलसों उईके (जनपद सदस्य घंसौर), बी. एल. कुमरे, सुंदर कुमरे (जनपद सदस्य बिछिया) सहित कई वरिष्ठ नेता बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, आदिवासी अधिकारों की रक्षा और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उनके आंदोलन पर विचार रखेंगे।
ज्ञात हो, बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उल्लीहातू गांव में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश सरकार की शोषणकारी जमींदारी और कर व्यवस्था के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा किया। 25 वर्ष की आयु में 9 जून 1900 को रांची जेल में उनका बलिदान हुआ।
कार्यक्रम की जानकारी उमाकांत बंदेवार (जोन प्रभारी बसपा) द्वारा दी गई है। साथ ही, डी. एल. अहिरवार, लालसिंह नंदौरे, मनोहर डहेरिया, एड. सतीश यादव, मुन्ना चौधरी, रामभवन डहेरिया, प्रेमचंद साहू, रवि मेश्राम, विजय धुर्वे, कैलाश डहेरिया, चंद्रशेखर गौतम, सुभाष चौधरी, प्रकाश कमरे, रामसिंह रजक, शैलेन्द्र कोसरे, एड. नरेंद्र अहिरवार, रामप्रसाद बारमाते एवं जयकुमार डहेरिया सहित अन्य बसपा पदाधिकारियों ने सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



