खेलटेक्नोलॉजीदेश विदेशमध्यप्रदेशहेल्थ

सरकारी पदों पर बंपर भर्तियाँ, कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया कैलेंडर

भोपाल :- आगामी समय में मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिये बंफर भर्तियाँ होना है । जिसके लिये मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (Madhya Pradesh Staff Selection Board) ने तैयारियाँ प्रारंभ कर दी है और स्पष्ट रूप से कहा है कि परीक्षाओं में पूरी तरह की सावधानियाँ बरती जायेगी और किसी तरह की गड़बड़्ी की दूर दूर संभावना भी नहीं रहेगी । कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा को पूरी सुरक्षा के साथ कराने का व्यापक कार्यक्रम तैयार कर लिया है ।
एएनएम प्री-नर्सिंग सिलेक्शन, समूह-3, शिक्षक चयन, सुपरवाइजर, वनरक्षक, जेल प्रहरी और स्ढ्ढ भर्ती परीक्षा के लिये विधिवत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है ।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिये जुलाई 2024 से जनवरी 2025 तक के लिये परीक्षा कार्यक्रम का कैलेंडर जारी (calendar released) कर दिया गया है । कर्मचारी चयन मंडल की अधिकृत वेबसाइड में जो कार्यक्रम जारी किया गया है उसके अनुसार जुलाई से दिसंबर तक कर्मचारी चयन मंडल 11 परीक्षाओं का आयोजन करेगा तथा वन रक्षक, क्षेत्र रक्ष्क और जेल प्रहरी की भर्ती परीक्षा जनवरी 25 में आयोजित होगी ।

[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2024/07/HOME-PAGE.pdf” title=”HOME PAGE”]

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button