मध्यप्रदेशसिवनी

बंडोल पुलिस ने अवैध मवेशी परिवहन पर की कार्रवाई

3 गाय-बछिया और मोटरसाइकिल जप्त

Seoni 02 August 2025
थाना बंडोल पुलिस ने नागपुर के कत्लखाने ले जाने के इरादे से क्रूरता पूर्वक मवेशियों का परिवहन कर रहे

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 नग गाय-बछिया (कीमत 22,000) और एक मोटरसाइकिल MP-22-ZC-6561 (कीमत 80,000) जप्त की।

यह भी पढ़ें :-स्टोन क्रेशर संचालक कर रहे मनमानी, हैवी ब्लास्टिंग से ग्रामीण दहशत में 

पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध गौवंश वध और परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

साथ ही, सूचना देने वाले मुखबिरों को नकद इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

कार्रवाई का विवरण

क 02/08/2025 को थाना प्रभारी उ.नि. अर्पित भैरम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कलारबांकी से 1 किमी आगे खैरी रोड पर तीन व्यक्ति मवेशियों को मारते-पीटते, दौड़ाते हुए जंगल के रास्ते से नागपुर कत्लखाने ले जा रहे हैं।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर क आरोपी साबिर पिता अब्दुल राजिक खान (40 वर्ष, निवासी खैरी) को मौके से गिरफ्तार किया जबकि शमी पिता हकीम खान (35 वर्ष) और दस्सू पिता ठेंगरी मरार (32 वर्ष) फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।

मौके से कुल 3 नग गाय-बछिया और एक मोटरसाइकिल जप्त की गई।

आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 380/25, धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश वध  प्रतिषेध अधिनियम, धारा 6, 7 म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम तथा धारा 11(1)(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

जप्ती का विवरण
मवेशी (गाय-बछिया) — 3 नग, कीमत 22,000

मोटरसाइकिल — MP-22-ZC-6561, कीमत ₹80,000

आरोपियों के नाम

साबिर पिता अब्दुल राजिक खान (40 वर्ष), निवासी खैरी थाना कान्हीवाड़ा — गिरफ्तार

शमी पिता हकीम खान (35 वर्ष), निवासी खैरी थाना कान्हीवाड़ा — फरार

दस्सू पिता ठेंगरी मरार (32 वर्ष), निवासी खैरी थाना कान्हीवाड़ा — फरार

सराहनीय कार्य
थाना प्रभारी उ.नि. अर्पित भैरम, सउनि. सी.एल. कुलस्ते, सायबर सउनि. देवेन्द्र सिंह, आर. 750 नीरज राजपूत, आर. 834 सत्येन्द्र चन्द्रवंशी, आर. 196 राहुल कुशवाह, एवं डायल 100 चालक विकाश शर्मा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button