मध्यप्रदेशसिवनी

पंचायत राज व्यवस्था पर हावी है नौकरशाही : जिला पंचातय सदस्य

Seoni 22 January 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिला पंचायत में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है । समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है आम जनता की शिकायतो पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । ग्राम पंचायतों की गंभीर शिकायतो पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है । आमजनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता यह तो सामान्य बात है परंतु जनप्रतिनिधियों और विशेषकर इसी संस्था के लिये निर्वाचित जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवंं जिला पंचायत के सदस्यों की बातो को नहीं सुना जाना निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान तो है ही पंचायती राज व्यवस्था के मूल उद्देश्य के विपरीत है ।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर मनमानी करने का आरोप अनेक जिला पंचायत के सदस्य लगा रहे है और उनका आरोप है कि सामान्य सभा में रखे गये मुद्दों को भी गंभीरता से नहीं लिया जाता । जिला पंचायत के उपाध्यक्ष ने फर्जी नियुक्तियों और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और अनेक बार आवेदन निवेदन किया आज तक जनजाति कार्य विभाग की अनिमित्ताओं की जाँच नहीं हुई ।
इसी तरह जिला पंचायत की सदस्य ने गंभीर आरोप लगाये है और कहा है कि जिला प्रशासन सिवनी के संरक्षण में लगातार पंचायत जनप्रतिनिधियों की अनदेखी हो रही है उनकी क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है जिला पंचायत प्रशासन को लगातार पत्राचार किए जाते हैं लेकिन जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर कार्यवाही नहीं होती है उनकी मांगे नहीं सुनी जा रही है ।

श्रीमती रावेनशाह ने कहा है कि जिला पंचायत सिवनी के अंतर्गत 19 जिला पंचायत सदस्य है उनका कहना है कि किसी की भी जिला पंचायत कार्यालय द्वारा कार्यवाही समय पर नहीं हो रही है । सीईओ जिला पंचायत मनमानी ढंग से जिला पंचायत चला रहे हैं उन्हें जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए पत्रों पर जानकारी नहीं होती है उनके बाबू कर्मचारी भी जबाव नहीं देते हैं, मीटिंग आयोजन भी सीईओ की मर्जी से होती है । सामान्य सभा में विस्तृत चर्चा से अधिकारी बचते हैं मीटिंग के एजेंडा 7 दिन पहले नहीं मिलते हैं टाल मटोल किया जाता है अध्यक्ष / उपाध्यक्ष की भी नहीं सुनी जा रही है इससे प्रतीत हो रहा है कि जिला पंचायत सीईओ मनमानी कर रहे हैं!

श्रीमती रावेनशाह ने कहा है कि पंचायतों में ठेकेदारी प्रथा मौजूद है कई बार मुद्दा उठा गया है कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ठेकेदारी प्रथा रोका जावे, इसके लिए पंचायत के सभी नियमों का पालन किया जावे, लेकिन सीईओ के संरक्षण में भ्रष्टाचार चरम पर है और उसे जिला प्रशासन द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है!

श्रीमती शाह ने कहा है कि जिला पंचायत सदस्यों द्वारा जिला प्रशासन सिवनी के मुखिया कलेक्टर महोदया को भी अवगत कराया गया है कि जिला पंचायत सदस्यों की बात नहीं सुनी जा रही है उनके पत्रों पर जानकारी नहीं दी जा रही है मीटिंग समय समय पर आयोजित नहीं हो रहा है विभागों की बैठकों भी नही हो रही है इससे जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है!

प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग है कि जिला पंचायत प्रशासन सिवनी की स्थिति सुधारे और सुशासन प्रदान करें !

जनजातीय कार्य विभाग में फर्जी नियुक्तियाँ और व्यापक भ्रष्टाचार

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button