छिंदवाड़ा
चौरागढ़ महादेव मेले में बस माफिया बेलगाम, तय किराये से अधिक वसूली
छिंदवाड़ा–पचमढ़ी मार्ग पर मोटरयान अधिनियम की धज्जियाँ, हजारों श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़
Chhindwara 09 February 2026
छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पचमढ़ी में आयोजित चौरागढ़ महादेव मेले के दौरान बस संचालकों द्वारा नियम-कानूनों की खुलेआम अनदेखी का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। छिंदवाड़ा से पचमढ़ी एवं भूरा भगत मार्ग पर संचालित बसों में मोटरयान अधिनियम के स्पष्ट उल्लंघन सामने आने के बावजूद अब तक कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।



