Mon, 19 Oct 2026 | 06:35:21 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

चित्रकला कार्यशाला में कलाकारी करने उमड़ रहे कला प्रेमी

चित्रकला कार्यशाला में कलाकारी करने उमड़ रहे कला प्रेमी
शेयर करें:
दो दिवसीय समयाव में अपनी रचना प्रस्तुत करेंगे नामचीन साहित्यकार रजा स्मृति के अंतर्गत हो रहे है विभिन्न आयोजन
मंडला यशो:- विश्व विख्यात चित्रकार सैयद हैदर रजा की पुण्यतिथि को रजा स्मृति के रूप में मनाया जा रहा है। रजा स्मृति के अंतर्गत बुधवार की शाम मंडला कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने 21 गोंड कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। गुरुवार की सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ संजय कुशराम ने चित्रकला कार्यशाला, छाते पर रंग और माटी पर रंग कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. संजय कुशराम ने गमले पर हाथ आजमाते हुए शानदार पेंटिंग भी की। यह कार्यशाला शुक्रवार - शनिवार की सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रजा कला वीथिका में चलेगी। शुक्रवार - शनिवार को ही दो दिवसीय समवाय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, इसमें देश के प्रसिद्ध साहित्यकार व कवि अपनी रचना प्रस्तुत करेंगे। रजा स्मृति में आयोजित चित्रकला कार्यशाला में बड़ी संख्या में लोग अपनी सहभागिता दर्ज कराती नजर आए। इसमें हर उम्र और वर्ग के लोगों ने ड्राइंग शीट पर अपनी कल्पना को साकार रूप देने की कोशिश की। इसी तरह छाता पेंटिंग में भी खासा उत्साह देखा गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने छातों में आकर्षक चित्रकारी की। लोग मिट्टी के चाक पर भी कारीगरी करने को लेकर काफी उत्सुक नजर आए। उन्होंने चाक पर मिट्टी की कई चीजें बनाई। रजा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे ने बताया कि रजा साहब के मंडला में सुपुर्द ए खाक होने के बाद रजा फाउंडेशन द्वारा मंडला को कला का केंद्र बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में रजा उत्सव, रजा स्मृति और आरंभ मंडला की सीरीज का आयोजन किया जाता रहा है। 1 मई से लगातार रजा कला वीथिका में पेंटिंग और कत्थक की वर्कशॉप चल रही है जिसमें काफी उत्साहवर्धक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। रजा स्मृति में आयोजित चित्रकला कार्यशाला में शामिल होने पहुंची रीवा की शिखा अग्रवाल ने बताया कि मैं अपने मायके बम्हनी बंजर आई हुई थी। मुझे रजा स्मृति के बारे में जानकारी लगी तो मैं भी अपने बहतिजे लव के साथ इसमें शामिल होने पहुंची। मुझे यहां आकर काफी अच्छा लगा। यहां हर उम्र और हर वर्ग के लोग एक साथ मिल बैठकर चित्रकारी कर रहे है। इससे कला को लेकर काफी अच्छा माहौल बन रहा है। मैंने भी छाता पेंट किया और मिटटी के दिए बनाए। मेरा इस कार्यक्रम में शामिल होने का पहला अनुभव काफी बढिय़ा यादगार रहा। अच्छा लगा कि हमारे मंडला में इस तरह के बढिय़ा आयोजन हो रहे है। अनीता तिवारी ने कहा कि जब से मंडला में रजा फाउंडेशन की गतिविधियां शुरू हुई है तब से ही मैं इसमें शामिल होते आ रही हूं। इस कार्यक्रमों का हमे वर्ष भर इन्तिजार रहता है, जब हमे अपने अंदर छुपे कलाकार को जानने - समझने का मौका मिलता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष