“हम बिखरे तो सरकार की नीति बर्बाद कर देगी” – गोविंद शर्मा
प्रायवेट बस आपरेटर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने राशि लॉन में आयोजित संभागीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश राजपत्र में शीघ्र ही प्रायवेट बसों को बंद कर नई नीति के तहत बसें प्रारंभ किए जाने का उल्लेख किया गया है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सभी बस संचालकों को संगठित होकर न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहिए। [caption id="attachment_40513" align="alignright" width="300"]
नई बस नीति के विरोध में सिवनी में आयोजित प्रायवेट बस आपरेटरों की बैठक में प्रदेशभर से आए संचालक[/caption]