Mon, 19 Oct 2026 | 10:54:09 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

आयुष्मान भारत योजना से जुड़ा बिसेन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

आयुष्मान भारत योजना से जुड़ा बिसेन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
शेयर करें:
सिवनी यशो:- नगर के बारापत्थर क्षेत्र, बबरिया रोड स्थित सभी सुविधायुक्त बिसेन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सिवनी अब भारत सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना से जुड़ गया है। शासन द्वारा इस आशय का पत्र हॉस्पिटल प्रबंधन को प्राप्त हो चुका है। इस योजना से जुड़ जाने के पश्चात बिसेन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को उनकी पात्रता अनुसार ऑपरेशन सहित अन्य सभी चिकित्सा सुविधायें निशुल्क प्रदाय की जायेगी। साथ ही ऐसे मरीज जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है किंतु उनका नाम पोर्टल में दर्ज है, उनका भी कार्ड अस्पताल में बनाकर ईलाज करने की सुविधा मिलेगी। बिसेन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ.लोकेश बिसेन ने बताया है कि हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारी मरीज के सभी प्रकार के कुल्हे एवं घुटने का प्रत्यारोपण, डायलिसिस, जनरल सर्जरी के ऑपरेशन, जले, कटे, फटे, आदि मरीजों की प्लास्टिक सर्जरी, हार्ट, किडनी, लीवर सहित मेडिसिन के पेशेंटों की संबंधित बीमारी का ईलाज, एक्सीडेंट ऑपरेशन, एक्सीडेंट के बाद ब्रेन सहित सभी प्रकार की सर्जरी, सभी प्रकार के महिला प्रसूति रोग के ईलाज की आयुष्मान कार्ड की पात्रता अनुसार मरीज को नि:शुल्क ईलाज की सुविधा एक छत के नीचे उपलब्ध होगी। डॉ. बिसेन ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर योजना अंतर्गत सारी सुविधायें मरीजों को मिलने लगेगी। डॉ. लोकेश बिसेन ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए मरीज को आयुष्मान कार्ड के साथ समग्र आईडी, आधार कार्ड एवं स्वयं का पासपोर्ट साईज का एक फोटो जमा करना होगा। इस योजना का लाभ उसी मरीज को मिलेगा जिसके नाम से आयुष्मान कार्ड बना होगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई आयुष्मान योजना की पात्रता रखता है और उसका नाम पोर्टल में चढ़ा हुआ है तो उसका कार्ड भी हॉस्पिटल में बनने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारी मरीज का ईलाज उसकी पात्रता अनुसार ही किया जायेगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें