Mon, 19 Oct 2026 | 11:24:08 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

मोहबर्रा धान खरीदी केंद्र में हो रही अव्यस्थायें

मोहबर्रा धान खरीदी केंद्र में हो रही अव्यस्थायें
शेयर करें:
  सिवनी यशो:- शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भी मोहबर्रा धान खरीदी केन्द्र में किसानों से अधिक मात्रा में धान का तौल लिया जा रहा है । जानकारी के अनुसार जिले के केवलारी विधानसभा के ग्राम मोहबर्रा में अमर ज्योति स्व-सहायता समुह अरंडिया के द्वारा मोहबर्रा में किया जा रहा । धान उपार्जन का कार्य केंद्र को प्रभारी सुरेन्द्र मानेश्वर द्वारा किया जा रहा है । इसका संचालन,एफ ए क्यू के मापदंड अनुसार नहीं हो रही धान खरीदी । जानकारी के अनुसार एक कट्टी में 40 किलो 600 ग्राम धान तौलना चाहिये,लेकीन प्रति कट्टी 41 किलो 200 ग्राम धान किया जा रहा तौल इस संदर्भ में केंद्र प्रभारी यह कहते हैं कि 40 किलो लेना है बोरे का वजन 600 ग्राम 40 किलो 600 ग्राम लेकीन हम लोग 41 किलो 200 ग्राम लेते हैं क्योंकि किसान की धान सोक खाती है, वहीं किसानों का कहना है कि जो किसान हार्वेस्टर की धान लाते हैं,उनकी धान में नमी होती है,लेकिन वे किसान जो थ्रेसर से या अन्य तरीकों से गहानी करते हैं,उनकी धान में नमी नहीं होती,लेकीन सभी किसानों से एक से माप दंड में 41कि.200ग्रा.ही धान तौली जा रही है,इस प्रकार बात की जाये तो किसानों की खून पसीने की कमाई या इनके वाजिब हक पर डाका डाल रहे हैं,धान खरीदी केंद्र प्रभारी दुसरी बात मौसम में बदलाव बीते एक-डेढ़ माह से लगातार बारिश की स्थिती बनी हुई है,लेकीन खुले आसमान के नीचे धान खुली पड़ी है,जो बोरे में भरने के बाद अंकुरित हो गई है,जो सीधे परिवहन कर दी जायेगी,ऐसे किसान जो खरीदी केंद्र में अपनी धान लेकर आ चुके हैं,समय पर धान ना तौल होने के कारण अपनी धान की सुरक्षा स्वंय कर रहे हैं,या इन किसानों को अपनी धान जल्दी तौलाने के चक्कर में खरीदी प्रभारी को अतिरिक्त पैसे देकर हमलों को अलग से पैसे भी देते हैं।ज्यादातर इस कार्य में व्यापारि लोग ऐसा कार्य करते हैं।

केंद्र में नहीं हैं, मूलभूत सूविधाएं

जैसे पेय जल,बरसात से बचाव के लिये त्रिपाल ,फर्स्ट ऐड बाक्स,फायर ब्रिगेड आदी ,नहीं व अंकुरित धान का किया जा रहा है,परिवहन,सर्वर नहीं चलता कहकर किसानों को एक दो दिन बाद में आना बोला जाता है,अभी तक नहीं आ रहा है किसानों के खाते में राशि,भारी अनियमितताओं के बीच हो रही धान खरीदी रूमाल ग्राम में नहीं बना इस बार खरीदी केंद्र,किसान हो रहे परेशान,धान खरीदी केंद्र प्रभारी की चल रही मनमर्जी पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।

खराब मौसम और परिवहन बनी समस्या

परिवहन नहीं हो पा रहा है, समय पर धान से भरे ट्रकों को केवलारी धर्मकांटा में काटा करवाने जाना पड़ता है। जबकि पां.छपारा क्षेत्रांर्गत बागडोंगरी में पां.छपारा सेवा सहकारी समीती का धर्मकांटा है,और उगली में जैन धर्मकांटा है,लेकीन भरे हुए ट्रक केवलारी में जाकर कांटा करवाते हैं,जिसको लेकर धान खरीदी केंद्र प्रभारियों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। उगली क्षेत्र अंतर्गत धान परिवहन के लिये सीताराम ट्रांसपोर्ट को टेंडर दिया गया है। वहीं ऐसे खरीदी केंद्र जिनका संचालन सेवा सहकारी समीतीयां कर रही हैं,वहां पर किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हो रही है,लेकीन जहां पर स्व सहायता समुह खरीदी कर रहे हैं,उन केंद्रो में अधीक परेशानियां देखी जा रही हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें