Tue, 20 Oct 2026 | 02:05:46 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

61 लाख रूपये की अंग्रेजी शराब जेसीबी चलाकर की नष्ट

61 लाख रूपये की अंग्रेजी शराब जेसीबी चलाकर की नष्ट
शेयर करें:
https://youtu.be/F9ClYomHyxg सिवनी 24 जून 2023 सिवनी यशो:- मुख्यालय से सिवनी-मंडला मार्ग पर स्थित विदेशी मदिरा भण्डारागार में 61 लाख रूपये की विदेशी मदिरा नष्ट की गयी । जानकारी के अनुसार आबकारी नीति के अनुसार विदेशी मदिरा भंडारगृह में विभिन्न कंपनियों की शराब होती है जिनकी तिथि निर्धारित होती है निर्धारित अवधि में शराब की बिक्री न होने पर आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की उपस्थिती में उक्त विदेशी मदिरा को नष्ट कर दिया जाता है । इसी नीति के तहत शनिवार को आबकारी विभाग के आदेश पर 61 लाख रुपए से अधिक की कीमती अंग्रेजी शराब की बोतलों पर जेसीबी मशीनें चलाकर नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा केन में भरी बीयर पर पहले जेसीबी चलाई, फिर गड्ढा खोदकर मिट्टी में मिला दिया गया। कार्रवाई करते हुए स्प्रिट (शराब) की 2170 पेटियां एवं बीयर की 4042 पेटियां, कुल 6212 पेेटियां जिसकी अनुमानित मूल्य 6104113 रुपए है, का नष्टीकरण समिति ने कराया है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त ग्वालियर के आदेश पर हुई है। इस दौरान गैरजरूरी संग्रहित, अविक्रित एवं अमानक विदेशी मदिरा का नष्टीकरण समिति की उपस्थिति में कराया गया है। समिति में जिला आबकारी अधिकारी शैलेश जैन, सिवनी तहसीलदार रविन्द्र पारधी, विदेशी मदिरा भण्डारागार प्रभारी प्रमोद कुमार धुर्वे, सिवनी वृत के आबकारी उपनिरीक्षक रविन्द्र लिल्हारे की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। जानकारी के लिये बता दे कि शराब नीति के अनुसार अंग्रेजी शराब की वैधता के अनुसार उन्हें विक्रय के लिये भंडारगृह में रखा जाता है और निर्धारित तिथि के पश्चात उसे नष्ट कर दिया जाता है । शराब कंपनियों को खाली बोतल लेजाने का अधिकार होता है परंतु कंपनियाँ खाली बोतल के वापिस ले जाने की झंझट में कम ही पड़ती है क्योकि यह उनके लिये खर्चीला सौदा होता है इसलिये सीधे बोतलों को ही जेसीबी से कुचलवाया जाता है और जमीन में गढ़्ढा खोदाकर गाड़ दिया जाता है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें