Thu, 22 Oct 2026 | 01:37:55 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

जिला सहकारी बैंक की कृषि शाखा में किसानों से हो रहा दुर्व्यवहार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 13, 2024 07:29 pm / Post views : 200

जिला सहकारी बैंक की कृषि शाखा में किसानों से हो रहा दुर्व्यवहार
शेयर करें:
  सिवनी यशो:- जिला सहकारी बैंक के बारे में प्रचारित किया जाता है कि यह बैंक किसानों का बैंक है परंतु इस बैंक के कर्मचारी किसाानों के साथ दादागिरी करते है तथा सहकारी समितियों में किसानों को लूट का माध्यम बना लिया है । किसानों के पास सहकारी समितियों से लेन देन का रिकार्ड नहीं है और समितियों के पास किसान पूछने जाते है तो उन्हें समिति के कर्ता धर्ता मिलते नहीं है और मिल गये तो उनके पास भी रिकार्ड व्यवस्थित नहीं मिलता । किसानों से लेन देन करने का सहकारी बैंक एक ऐसा माध्यम है जहाँ किसानों से संबंधित सरकारी योजनाओं राशियों का लेन देन प्राथमिकता से होता है परंतु इस बैंक के कर्मचारी किसान और सरकार के बीच लेन देने के एकाधिकार होने कारण मनमानी करते है और किसानों के साथ अपमानजनक व्यवहार करने से भी नहीं चूकते । इसी प्रकार का एक मामला सिवनी जिला मुख्यालय के जिन्ना चौक मेेंं स्थित जिला सहकारी बैंक की कृषि शाखा का सामने आया । इस बैंक में एक किसान अपने खाते में गेहूँ बिक्री की राशि निकालने पहुँचा था जहाँ बेंक के चपरासी ने किसान के साथ भारी अशिष्टता का व्यवहार किया और किसान को धक्केमारकर बाहर निकाल दिया । वहाँ उपस्थित अन्य व्यक्तियों ने बताया कि वह भी किसान है और अपनी राशि निकालने आये कुछ राशि जमा करने आये थे उन सबके साथ चपरासी द्वारा इसी प्रकार का व्यवहार किया जा रहा था । बैंक मैनेजर सहित बैंक का अन्य स्टाप हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा । बताते है कि बैंक के चपरासी और एक किसान के बीच जब विवाद बहुत अधिक बढ़ गया तब मैनेजर ने आकर चपरासी को डांट ने की अपेक्षा किसानों पर ही भड़कना प्रारंभ किया दिया । किसान इस बात से हैरान है कि बैंक में वे अपना पैसा लेने आये है और उनके साथ अपमान जनक व्यवहार हो रहा है और बैंक का मैनेजर भी किसानों को ही भला बुरा कह रहे है । इस संबंध में जब जिला सहकारी बैंक के मुख्यकार्यपालन अधिकारी के के सोनी को फोन लगाया गया तो उनका फोन लगा नहीं । कार्यालय अधीक्षक से इस संबंध चर्चा की तो उन्होंनेे कहा कि मामले को दिखवाते है और दोषी कर्मचारी पर साहब से चर्चा कर कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी ।