Mon, 19 Oct 2026 | 10:14:35 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

चिल्लाती धूप के बाद हर दिन हो रही बारिश से किसान चिंतित

चिल्लाती धूप के बाद हर दिन हो रही बारिश से किसान चिंतित
शेयर करें:

नौतपा में प्रदेश के नागरिको को सतर्क सलाह दी

सिवनी यशो:- पिछले कुछ दिनों से दिन भर तेज धूप के बाद दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है । बुधवार को भी सुबह से मौसम बिल्कुल साफ रहा और दोपहर के पश्चात तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई । मई माह में भी मौसम की स्थिती कृषि के लिये चिंता का विषय है और बिगडैल मौसम से बीमारियाँ बढऩे के खतरे है । दिन भर तीखी धूप हलाकान करती है और कभी दोपहर बाद तो कभी शाम के समय तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है । किसानों के अनुसार तेज धूप जमीन को उर्वरा बनाने के लिये आवश्यक है परंंतु हर दिन हो रही बारिश से जमीन का तापमान कम हो रहा है जिससे आने वाले खरीफ की फसल का उत्पादन प्रभावित होगा । जमीन को गर्मी के मौसम में तेज धूप मिलने से जमीन की उपज क्षमता बढ़ती है परंतु अप्रैल माह से अभी तक बेमसौम बारिश खेती के लिये ठीक नहीं है । खरीफ की फसल में इससे खरपतवार भी बढ़ता है और फसलों में अनेक तरह के कीट रोगों की संभावना रहती है । 25 मई से प्रारंभ हो रहे नौतपा में भी यदि मौसम इसी प्रकार रहा तो किसानों के लिये नुकसान दायक रहेगा । किसानों को उम्मीद है कि नौतपा में मौसम खुला रहेगा तो जमीन को सही तापमान मिल जायेगा । इस समय मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। सिवनी जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश के यही हाल है बुधवार सुबह से तेज धूप और बेचैन करने वाली गर्मी के पश्चात दोपहर के पश्चात तेज अंधड़ के साथ बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी । मौसम विभाग के अनुसार भोपाल का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री, इंदौर में 43.4 डिग्री, ग्वालियर में 43.7 डिग्री, उज्जैन में 43.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 42 डिग्री तापमान रहा। वहीं, शिवपुरी, सागर, नौगांव, दतिया, गुना, खजुराहो, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, दमोह और धार में तापमान 44 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट में आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। भीषण गर्मी के बाद हर दिन बारिश से मौसम में ठंडक आ जाने से राहत है परंतु आगामी 25 मई से नौतपा लगने वाला मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरन प्रदेश का तापमान 48 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों के हीट वेब का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 25 मई से नौतपा के दौरान प्रदेश के नागरिको से सतर्क रहने के लिए कहा है। इस दौरान मध्यप्रदेश के कई जिलों का तापमान 45 डिग्री के पार ही रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर जिले भीषण लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा 24 मई से ही अपनी रौद्रता का दिखायेगा । नौतपा में सतर्कता बरतने की सलाह दी है । इसे भी पढ़े मंगलवार हुई बेमौसम बारिश और हवा तूफान से जन जीवन अस्त व्यस्त  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष