Thu, 22 Oct 2026 | 04:57:42 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

उचित मूल्य की दुकानों में भारी गोलमाल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 07, 2024 11:06 pm / Post views : 218

उचित मूल्य की दुकानों में भारी गोलमाल
शेयर करें:

ऑनलाईन एवं ऑफलाईन खाद्यान्न में मिला बड़ा अंतर, कलेक्टर ने वसूली के दिये आदेश

सिवनी यशो:- अनुविभागीय अधिकारी बरघाट द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन(Collector  Ms. Sanskriti Jain) के निर्देशानुसार कनिष्ठ सहायक, सहकारिता निरीक्षक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आदि के संयुक्त जांच दल से तहसील बरघाट की कुल 88 शासकीय उचित मूल्य दुकान की जांच करायी गयी। जांच दल के प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर कुल 78 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ऑनलाईन एवं ऑफलाईन खाद्यान्न का मिलान नहीं होने से विक्रेता/प्रबंधक को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाकर जवाब लिया गया। उपरोक्त दुकानों में से 37 दुकानों के विकेता/प्रबंधकों के द्वारा ऑनलाईन एवं ऑफलाईन खाद्यान्न की पूर्ति किये जाने हेतु अपने जवाब के साथ अपना नोटराईज शपथ पत्र प्रस्तुत कर दो से तीन माह का समय चाहा गया, उक्त शासकीय उचित मूल्य के विक्रेता / प्रबंधकों को खाद्यान्न की पूर्ति किये जाने हेतु समय देते हुए आदेश पारित किया गया एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बरघाट को निर्देशित किया गया कि वह समय-सीमा का ध्यान रखते हुए उक्त 37 दुकानों की पुन: जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।       उन्होंने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में 10 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में कोई अंतर नहीं पाये जाने पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। इनके अतिरिक्त शेष दुकानों के विक्रेता/प्रबंधकों द्वारा कारण बताओं नोटिस का कोई समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर उनके विरूद्ध राजस्व बकाया की भांति राशि वसूली किये जाने हेतु तहसीलदार बरघाट को निर्देशित किया गया है, कि यह उक्त दुकानों से ऑनलाईन एवं ऑफलाईन के अंतर के खाद्यान्न की राशि वसूल कर शासकीय कोष में जमा कराएंगे।