Tue, 20 Oct 2026 | 01:39:37 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

12, 13 एवं 15 जुलाई को मध्यम एवं 14 व 16 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना

12, 13 एवं 15 जुलाई को मध्यम एवं 14 व 16 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना
शेयर करें:
बालाघाट यशो:- भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल, से जिला कृषि मौसम इकाई, कृषि विज्ञान केंद्र बालाघाट को प्राप्त पांच दिवसीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,बालाघाट जिले में 12, 13 एवं 15 जुलाई 2023 को मध्यम वर्षा तथा 14 एवं 16 जुलाई 2023 को भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही आमसान में मध्यम से भारी बादल छाये रहने की सम्भावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.1 से 31.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21.7 से 22.4 डिग्री से सेल्सियस तथा सुबह हवा में 89 से 93 प्रतिशत तथा दोपहर में 64 से 69 प्रतिशत नमी रहने की संभावना है । आने वाले दिनो में हवा कि गति लगभग 9 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा दक्षिण पश्चिम रहने की संभावना है।

किसानों सावधानी बरतने की सलाह

किसान भाईयों को सलाह दी गई है कि यदि वे बिजली गिरने वाले इलाके में हैं, तो खुले खेतों, पेड़ों के नीचे, पहाड़ी इलाकों, चट्टानों के आस पास बिल्कुल न जाएं। इस के साथ ही धातुओं के बर्तन धोने से बचें, नहाने से बचें । बारिश और जमा पानी में खड़े होने से बचें। इसके अलावा छाते का इस्तेमाल भी न करें और बिजली के हाइटेंशन तारों और टावर से दूर रहें । अगर आसपास पेड़ है तो पेड़ की ऊंचाई के चार गुना दूर खड़े हो जाये। बिजली गिरने की स्थिति में किसान भाई घर के अंदर चले जाएं। अगर कहीं बाहर हैं और घर जाना संभव नहीं है, तो सब से पहले खुली जगह पर ही कान बंद कर के घुटनों के बल बैठ जाएं। अपने शरीर को बहुत ही कम स्थान में समेट लें ताकि बिजली गिरने की स्थिति में आप पर कम प्रभाव हो। इससे खतरा टल सकता है। इसके बाद घर चले जाएं। जिले में बिजली गिरने की सम्भावना देखते हुए किसान भाई के लिए चेतावनी है की जानवरो को जैसे गाय, भैस, बकरी आदि को खुले में चराते वक्त सावधानी बरतें ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें