Mon, 19 Oct 2026 | 10:09:43 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

सोयाबीन धान प्रजनक बीज प्रक्षेत्र का अधिकारी एवं कृषकों ने किया भ्रमण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 24, 2024 09:05 pm / Post views : 120

सोयाबीन धान प्रजनक बीज प्रक्षेत्र का अधिकारी एवं कृषकों ने किया भ्रमण
शेयर करें:

कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक परामर्शदात्री बैठक का आयोजन

सिवनी यशो:- कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के अंतर्गत वैज्ञानिक परामर्शदात्री बैठक का आयोजन दर्पण सभागार में आयोजित किया गया इस दौरान जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की संचालनालय विस्तार सेवाएं के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. टी. शर्मा जी की मुख्य अतिथ्यि में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में विश्वविद्यालय की प्रमंडल सदस्य श्री ओम ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ ही केंद्र में संचालित विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र में वर्ष 2023-24 में किए गए कार्यों का डॉ. शेखर सिहं बघेल द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति की गई। एवं आगामी वर्ष 2024 में किसान हितैषी विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी एवं परिचर्चा आयोजित की गई। मुख्य अतिथ्यि उद्बोधन में डॉ. टी. आर. शर्मा ने कहा कि किसानो के खेतो में प्रक्षेत्र परीक्षण में नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी. एवं जिंक के परीक्षण हेतु बात कही आपने मूंग, रामतिल, तिल, मूली एवं धनिया पर कृषको के प्रक्षेत्र पर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कर आकंलन व अनुसंशा करने हेतु कार्य योजना पर कार्य करने की सलाह दी। साथ ही नये नये नवाचार वैज्ञानिको के माध्यम से सहज एवं सही तकनीक का प्रचार प्रसार आवश्यक है इसके साथ ही प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण एवं नैनो उर्वरक के सही उपयोग व कृषको तक तकनीकी जागरूकता पहुचाना नितांत आवश्यक हैं।
      प्रमडंल सदस्य श्री ओम ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक खेती के सही मॉडल एवं डेटा का निर्धारण कर कृषको की जानकारी मार्गदर्शन व कृषि से संबधित अन्य विभागो से समन्वय व योजना पर मिलकर कार्य योजना बनाने की बात कही। साथ ही वैज्ञानिक कृषकों के बीच तकनीकी समय पर पहुचे इस हेतु सलाह व मागदर्शन दिया। बैठक में प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. टी. आर. शर्मा एवं प्रमंडल सदस्य  ओम ठाकुर जी का शॉल, श्रीफल रोली से स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
डॉ. टी. आर. शर्मा द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में सोयाबीन, धान प्रक्षेत्र एवं अमरूद के बगीचे का भ्रमण कर आवश्यक सुझाव दिये। साथ ही अन्य इकाई का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान प्रमण्डल सदस्य श्री ओम ठाकुर एवं डॉ. टी. आर. शर्मा प्रमुख वैज्ञानिक द्वारा आम के पौधो का वृक्षारोपण कार्य किया गया, आपने कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ. आर. एस. ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन वैज्ञानिक डॉ. के. के. देशमुख ने किया।
 वैज्ञानिक परामर्शदात्री बैठक के दौरान विशेष रूप से मोरिश नाथ, उपसंचालक, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग, श्रीमति आशा उपवंशी, सहायक संचालक उघान, प्रफुल्ल घोडेश्वर, सहायक संचालक, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग, श्रीमती संध्या कुमार, उपसंचालक, मत्स्य विभाग, मेश्राम, सहा. भूमि संरक्षण अधिकारी, जे. एस. धुर्वे, सहायक कृषि यंत्री कृषि अभियंत्रिकी विभाग, डॉ. मनीष शेन्डे, पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विभाग, अनिल बिरला, जिला प्रबंधक इफको, अक्षय सालगडे, जिला परियोजना प्रबंधक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन  की उपस्थिति रही , प्रगतिशील कृषको में शिवराम सनोडिया ग्राम- सिमरिया, रघुवीर सनोडिया ग्राम- मरझोर, सी. बी. बघेल,थानसिंह टेमरे ग्राम- छिडिया पलारी, भुजबल सिंह गहलोद ग्राम- फरेदा, प्रदीप कुमार राहंगडाल लोहारा की उपस्थिति रही।
 कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. के. के. देशमुख, डॉ. आर. एस. ठाकुर, डॉ. के. पी. एस. सैनी, डॉ. जी. के. राणा, इंजी. कुमार सोनी, श्रीमति आभा श्रीवास्तव,शुभम झारिया, शिवशंकर मिश्रा, देवी प्रसाद मिश्रा, हिमांशु कुमारे, हिमेश गढेवाल, जयंशकर गौतम,नीत लाहोरी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, सिवनी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष