Mon, 19 Oct 2026 | 10:09:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

रिमोट द्वारा जबलपुर से 145 कि.मी.दूर सिवनी में ऊजीकृत हुआ पॉवर ट्रांसफार्मर

रिमोट द्वारा जबलपुर से 145 कि.मी.दूर सिवनी में ऊजीकृत हुआ पॉवर ट्रांसफार्मर
शेयर करें:

एम.पी.ट्रांसको ने सिवनी जिले की पारेषण क्षमता को किया सुदृढ

सिवनी यशो:- एम.पी.ट्रांसको (मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने सिवनी जिले के 132 के.व्ही. सब स्टेशन सिवनी में एक 63 एम.व्ही.ए.क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि जबलपुर से 145 कि.मी. दूर स्थापित इस ट्रांसफार्मर को बिजली कंपनी के मुख्यालय जबलपुर से पावर सेक्टर की एडवांस टेक्नालॉजी के माध्यम से ऊजीकृत करने में सफलता हासिल हुई है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि लगभग 05 करोड रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर के ऊजीकृत होने से सिवनी जिले की परिषण क्षमता में सुदृढता प्रदान हुई है। इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से सिवनी 132 के.व्ही.सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 113 एम.व्ही.ए की हो गई है। इससे शहर के अलावा बरघाट, मलारा, केवलारी कुरई, अरी, करीरात एवं गोपालगंज ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विद्युत? उपभोक्ताओं के साथ सिवनी शहर में पानी की आपूर्ति करने वाले पी.एच.ई.फीडर को काफी फायदा पहुंचेगा, अब उन्हें उचित वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि 132 के.व्ही. सबस्टेशन सिवनी में बढते हुए लोड के मद्देनजर पूर्व में स्थापित 40 एम.व्ही.ए. क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर अधिक क्षमता के ट्रासंफार्मर की जरूरत महसूस हुई जिसे देखते हुए एम.पी. ट्रांसकों ने सब स्टेशन में नया 63 एम.व्ही.ए. क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमन ने इस सफलता के लिये एम.पी.ट्रांसकों के कार्मिकों को बधाई दी है।

सिवनी क्षेत्र में पहली बार रिमोट से हुआ ट्रांसफार्मर ऊजीकृत

जबलपुर से एम.एच.आई. (हयूमन मशीन इंटरफेस) तकनीक का उपयोग करते हुए कम्प्यूटर का माउस क्लिक कर 145 किलोमीटर दूर सिवनी में इस ट्रांसफार्मर को ऊजीकृत किया। सिवनी जिले में ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत करने के लिये इस तकनीक का उपयोग पहली बार किया गया है। इस तकनीक में मानव और कम्प्यूटर मशीनों के तालमेल से सबस्टेशनों के उपकरणों को नियंत्रित और संचालित किया जाता है।

सिवनी जिले की पारेषण क्षमता में बढ़ोतरी

म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालन अभियंता श्री अरूण कुमार वैद्य ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के ऊजीकृत होने से सिवनी जिले की कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता बढकर 883 एम.व्ही.ए.की हो गई है। जिसमें 220 केव्ही साइड 520 एम.व्ही.ए. तथा 132 के.व्ही. साइड 363 एम.व्हीए की स्थापित क्षमता शामिल है? । मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी सिवनी जिले में अपने 04 सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है, जिसमें 220 केव्ही.के. 01 सबस्टेशन तथा 132 केव्ही क्ष्ज्ञमता के 03 सबस्टेशन क्रियाशील है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष