Wed, 21 Oct 2026 | 10:13:06 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

साल के पहले मावठे ने बढायी ठंडक, बिजली गिरने से युवक झुलसा

साल के पहले मावठे ने बढायी ठंडक, बिजली गिरने से युवक झुलसा
शेयर करें:

वर्षा के कारण मंगलवार को रही ठिठुरन, दिने हुई बूंदाबांदी

सिवनी यशो:- पूरे प्रदेश मेंं पहला मावठा गिरने का क्रम पिछले दो दिनों से जारी है प्रदेश के अनेक जिलों में जोरदार वारिश होने का अलर्ट जारी किया है वही जिले में सामान्य बारिश हो रही है जिसकी रबी फसल के लिये किसानों को दरकार थी । रविवार से आसमान पर बादलों का डेरा डला हुआ था सोमवार को दिन भी बादलों ने आसमान पर अपना डेरा जमा हुआ था और रूक रूक रिमझिम बारिश होते रही । दिन भर बूंदा बांदी के बाद सोमवार को रात्रि में अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये । सोमवार से ही बूंदाबांदी और आसमान पर छाये बादलों के कारण मौसम में कंपकपा देने वाली ठंड रही और रात्रि में हुई तेज बारिश ने मौसम को और अधिक ठंडा कर दिया । मंगलवार को दिन भर सूरज देवता के दर्शन नहीं हुये तथा रूक रूक कर बंूदाबांदी का क्रम जारी रहा । मौसम विभाग के अनुसार आगामी 01 दिसंबर तक मौसम इसी प्रकार से रहने की संभावना बतायी गयी है । दक्षिण अंडमान सागर से उठे बदल मध्य प्रदेश के आसमान पर छा गए हैं। कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के 14 जिलों में ओलावृष्टि और 18 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दक्षिण अंडमान सागर से उठे बादलों के कारण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ कहीं तेज बारिश हो सकती है तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है इस बारिश के कारण शीत लहर भी अपना प्रकोप दिखा सकती है मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश  मौसम केंद्र भोपाल से जारी मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन के अनुसार राजगढ़, नर्मदा पुरम, बैतूल, शाजापुर, आगर मालवा, नीमच, छिंदवाड़ा एवं भोपाल में तेज हवाओं के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना है। नागरिकों से अपील की गई है की मौसम का ध्यान रखें और यदि मौसम खराब होता है तो सुरक्षा के इंतजाम करें । इन जिलों के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं  ।   मौसम विभाग के अनुसार  गुना, अशोकनगर, श्योपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, दमोह, सागर, विदिशा एवं रायसेन में गरज चमक के साथ वज्रपात होने का खतरा बताया गया है । वहीं कुछ क्षेत्र में यह हवाएँ तेज भी रहेगी और ओलावृष्टि भी होगी ।

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया है कि जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया।उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को गंगेरुआ निवासी अरविंद पुत्र शिवदयाल (19) कही जा रहा था।इसी दौरान उस पर आसमानी बिजली गिर गई।सूचना पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बढ़ी ठिठुरन भरी ठंड

दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के बाद हो रही वर्षा से ठिठुरन भरी ठंड बढ़ गई।मंगलवा को ठंड बढऩे के कारण सड़कों व बाजार में सन्नाटा रहा।दोपहर तीन बजे के बाद हल्की धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।हांलाकि ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को ठंड का अहसास होते रहा।लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।जरूरी काम होने पर ही कुछ लोग घरों से बाहर निकले।

छाया रहा कोहरा

सोमवार रात से जारी वर्षा के कारण मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा।कुछ क्षेत्रों में दोपहर तक धुुध रही।इसके कारण वाहन चालकों को हेडलाइट का उपयोग करना पडा़।अचानक हो रही वर्षा से जन जीवन प्रभावित भी हुआ।ठंड बढऩे के कारण बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पडऩे की संभावना डाक्टरों ने जताई है। जिला अस्पताल में पदस्थ आरएमओ डाक्टर पुरूषोत्तम सूर्या ने बताया है कि ठंड के मौसम में बच्चें व बुजुर्गो का खास ख्याल रखने की जरूरत है।साथ ही ह्दय, दमा के मरीजों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

स्कूलों में कम पहुंचे बच्चे

रविवार और सोमवार को अवकाश के बाद मंगलवार को भी सुबह से मौसम खराब होने व वर्षा के कारण स्कूलों में कम संख्या में बच्चे पहुंचे।सुबह के समय लगने वाले स्कूलों में पढऩे वाले अधिकांश बच्चे काफी कम संख्या में पहुंचे।वहीं कुछ बच्चे कड़ी ठंड के बीच ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।बच्चो के कम संख्या में पहुंचने से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हुई।

किसानों के लिए एडवाइजरी

परिपक्व फसलों की जल्द से जल्द कटाई करें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर जमा करें।  केले के गुच्छों को बांस की डंडियों या पॉलीप्रोपाइलीन की डंडियों से सहारा दें।  नई रोपी गई सब्जियों लता वाली सब्जियों को सहारा दें।  बागवानी की फसलों में यांत्रिक क्षति को रोकने के लिए हेलनेट का उपयोग करें।  सिंचाई और किसी भी प्रकार के रासायनिक छिड़काव से बचें। 

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष