Mon, 19 Oct 2026 | 10:15:25 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

सत्यम साहू का उद्यमी बनने का सपना हुआ साकार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 07, 2025 08:28 pm / Post views : 328

सत्यम साहू का उद्यमी बनने का सपना हुआ साकार
शेयर करें:

क्लॉथिंग इंडस्ट्री स्थापित कर अच्छी आय प्राप्त करने के साथ ही अन्य व्यक्तियों को दे रहे रोजगार

Seoni 07 February 2025
सिवनी यशो:- बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से शासन द्वारा क्रियान्वित किये जा रहा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जिले के युवाओं की तकदीर बदलने का कार्य कर रहा है। बेरोजगार युवा योजना का लाभ लेकर अपनी इच्छानुरूप उद्योगों की स्थापना कर सफल उद्यमी के रूप में पहचान पा रहे हैं साथ ही अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं। ऐसा ही उदाहरण सिवनी के ग्राम बखारी निवासी सत्यम साहू का भी है। जिन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का लाभ लेकर सोयम रेडिमेड क्लॉथिंग इंडस्ट्री के नाम पर स्वयं की गारमेंट्स मेन्युफैक्चरिंग इकाई प्रारंभ की है।
  सत्यम साहू बताते हैं कि उन्हें पूर्व से ही स्वयं की गारमेंट्स मेन्युफैक्चरिंग इकाई स्थापित करने की इच्छा थी। जिसे शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ने पूरा किया। वह बताते हैं कि योजना के संबंध में उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय से संपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा अधिकारियों के सहयोग से उन्होंने योजना अंतर्गत 10 लाख रूपये का ऋण प्राप्त कर अपना कार्य प्रारंभ किया। जिसमें 2.5 लाख रूपये का अनुदान भी शासन से प्राप्त हुआ है।
    सत्यम साहू अपनी सोयम रेडिमेड क्लॉथिंग इंडस्ट्री में अच्छी गुणवत्ता के ट्रैक शूट, स्पोर्ट्स टी शर्ट, लोवर के साथ-साथ बच्चों के स्कूल ड्रेस बनाते हैं। उनके द्वारा बनाये गए उत्पादों की सिवनी सहित आस-पास के जिलों में अच्छी मांग है। कभी रोजगार की तलाश करने वाले श्री सत्यम आज अपनी इकाई के माध्यम से 10 अन्य व्यक्तियों को रोजगार दे रहे हैं। उनके द्वारा प्रतिमाह 01 से 1.5 लाख रूपये की आय प्रतिमाह प्राप्त की जा रही है।
      प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से स्वयं के उद्योग स्थापित करने के स्वप्न के पूरा होने से सत्यम अत्यंत प्रसन्न हैं। वह आत्मनिर्भर बनने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष