मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने भाजपा नेताओं से की भेंट

Seoni 30 March 2025
सिवनी यशो:- प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल हिन्दु नववर्ष की महारैली के साथ ही अन्य शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होने सिवनी पहुँचे थे । सिवनी पहुँचने पर उन्होंने अपने निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता करने पश्चात जिला भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल के प्रतिष्ठान होटल बाहुबलि पहुँचकर भाजपा के वरिष्ठजनों से भेंट की ।

 उन्होंने पार्टी के उपस्थित नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं को बताया कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार देश और प्रदेश के खुशहाली के लिये निरंतर काम कर रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है । श्री पटेल ने सभी को नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएँ दी । इस अवसर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button