छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने प्रारंभ होगा अभियान

कांग्रेस के प्रत्येक बूथ को बनाएं अभेद किला: नकुलनाथ
कमलकुंज में सम्पन्न हुई पदाधिकारियों की बैठक

Chhindwara 05 January 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- कांग्रेस का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मेहनती, निष्ठावान व कर्मठ है। उनके समर्पण व लगन से ही कांग्रेस एक मजबूत किले की तरह विपक्ष की भूमिका में खड़ी है। कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा है जो हम सभी की रगो में दौड़ती है। कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही कमलनाथ व मेरे हाथों को मजबूती मिलती है। उक्त उदगार नकुलनाथ ने निज निवास कमलकुंज में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

जिले का विकास कमलनाथ के हाथों हुआ है जिसमें मेरा सहयोग रहा यह बात आप सभी भलीभांति जानते हैं। अभी विकास की रफ्तार थमी है जिसे हम सभी व जिले की जागरूक जनता भी देख रही है, किन्तु हमें पुन: विकास को गति देकर युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना है यह तभी सम्भव होगा जब आप सभी जनता के बीच पहुंचेंगे। उन्हें हकीकत बताएं और इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि हम बूथ पर जाएं। नकुलनाथ ने प्रभारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, उप ब्लॉक अध्यक्ष व शहर कांग्रेस अध्यक्षगण की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के कठिन परिश्रम की आवश्यकता अब बूथ स्तर पर है। कांग्रेस के प्रत्येक बूथ को अभेद किला बनाएं ताकि उसे भेंद की हिम्मत भी कोई ना जुटा पाए और यह तब ही संभव होगा जब हम बूथ पर सक्रिय होंगे।

  आप यह सुनिश्चित कर लें कि आने वाले दिनों में आप सभी की सक्रियता बूथ पर होनी चाहिए। जमीन को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया प्रत्येक कदम कारगार साबित होगा।
श्री नाथ ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि भाजपा ने प्रत्येक चुनाव से पहले 20 वर्षों में 20 हजार से अधिक घोषणाएं कर दी है, किन्तु पूरी तो 20 भी नहीं हो पाई इस ओर जनता का ध्यानाकार्षण करने की आवश्यकता है। जनता को सच्चाई बतानी पड़ेगी कि चुनाव से पहले की जाने वाली घोषणाएं व वादें चुनाव तक ही सीमित होकर रह गए। किसान खाद, बीज व बिजली के लिए परेशान है।

   युवा रोजगार के लिए भटक रहा। बुजुर्गों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही और मातृशक्ति सुरक्षा के अभाव में है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इन प्रमुख विषयों को लेकर बूथ स्तर पर पहुंचे, जनता से संवाद स्थापित करें।आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी गोविंद राय सहित प्रभारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, उप ब्लॉक अध्यक्ष व शहर कांग्रेस अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button