सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिये इन स्थानों पर लग रहे है शिविर
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं सुशासन सप्ताह अंतर्गत ग्रामवार-वार्डवार आयोजित हो रहें शिविर, आम जनों को मिल रहा पात्र योजना का लाभ
Seoni 22 December 24
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) के निर्देशन में संपूर्ण जिलें में सुशासन सप्ताह (good governance week) एवं मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान (Chief Minister Public Welfare Campaign) अंतर्गत ग्रामवार एवं वार्डवार शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।अभियान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने की कार्रवाई की जा रही हैं।
शिविरों में प्राप्त हुए 27980 आवेदनों में से 21117 का हुआ मौके पर निराकरण
अभियान अंतर्गत आयोजित शिविरों में जनपद क्षेत्र में 21845 एवं नगरीय क्षेत्र में 6130 आवेदन इस प्रकार कुल 27980 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें में से 21117 आवेदनों का निराकरण कर सम्बंधित हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। वही लम्बित आवेदनों का भी आवश्यक कार्यवाही कर त्वरित निराकरण किया जा रहा हैं।
23 दिसम्बर 2024 को आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी-
सोमवार 23.12.2024 को जनपद पंचायत घंसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत सारसडोल, बिनोरी, खैरीकला, ईश्वरपुर,घंसौर बंदम। जनपद पंचायत कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत टुइयापार, धोबीसर्रा, डुंगरिया, कोसमी, ढुटेरा, पतरई। जनपद पंचायत छपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत लकवाह, प्रतापगढ, लुडगी, देवरी, पायलीखुर्द,। जनपद पंचायत बरघाट अंतर्गत ग्राम पंचायत गुर्रापाठा, लाहारा, ताखेला खुर्द, चिमनाखारी, तिघरा, कोसमी, गोडेगांव। जनपद पंचायत लखनादौन अंतर्गत ग्राम पंचायत झामरमाल, खमरिया पहडी, बेलखेडी, जुगरई, खामी रैयत, सागर, बोरिया, भिलवा, पिपरिया मेहरा, औरापानी रैयत, गुगवारा, भौरगढी, पुरवा। जनपद पंचायत केवलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनझिर, मलारी, खैरा, पांडियाछपारा, विभारी, गवरीदेह, तिंदुआ। जनपद पंचायत धनौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत दोदावानी, देवरीमुल्लाा, लावेसर्रा, मड़देवरी, जामुनपानी। जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत डोकररांजी, बिहीरिया, जमुनिया, गोरखपुरकला, कोठिया, कोहका, चुटका, छुई, पिपरिया, जैतपुरखुर्द, सालिवाडा, कन्हारनपिपरिया में शिविर आयोजित होंगे।
वहीं नगरीय क्षेत्र में सोमवार 23 दिसम्बर को नगर पालिका परिषद सिवनी क्षेत्र में मठ मंदिर प्रांगण में शिविर आयोजित होगा। नगर परिषद बरघाट अंतर्गत कार्यालय सभाकक्ष, नगर परिषद लखनादौन अंतर्गत दुर्गा चौक सभाकक्ष। नगर परिषद छपारा अंतर्गत सामुदायिक भवन छपाराकलां एवं नगर परिषद केवलारी अंतर्गत बस स्टेंड मैदान में शिविर आयोजित होगा।
शिविर के दौरान इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, किसान सम्मान निधि, किसान कल्याण योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, दिव्यांग छात्रवृति व पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बहुविकलांग पेंशन, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, निशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, संबल योजना, प्रसूति सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, मृत्यु की दशा में श्रमिकों के परिवारों को अनुग्रह सहायता योजना, पीएम सम्मांन निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मछुआरा क्रेडिट कार्ड, पशुपालक क्रेडिट कार्ड, उद्यम क्रांति योजना, जैसी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।





