मध्यप्रदेशसिवनी

जन अभियान परिषद की नवांकुर स्वैच्छिक संस्थाओं का क्षमत्ता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

Seoni 25 December 2024
सिवनी यशो:- (Madhya Pradesh Jan Abhiyan Parishad) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, म0 प्र0 शासन) जिला सिवनी द्वारा नवांकुर योजनांतर्गत जिले में चयनित स्वयंसेवी संस्थाओं की क्षमता वृद्धि हेतु दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद सिंह, संकाय सदस्य क्षेत्रीय ग्रामीण प्रशिक्षण संस्था सिवनी रविन्द्र पाल, संकाय सदस्य, धर्मेन्द्र मिश्रा जल जीवन मिशन एवं भी सौरभ शुक्ला, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, सिवनी के आतिथ्य में भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।

जन अभियान परिषद की नवांकुर स्वैच्छिक संस्थाओं का क्षमत्ता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ - Seoni News

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि भी विनोद सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपके द्वारा समाज के बीच में रहकर सामाजिक चेतना के साथ जनजागरुकता की जो पहल दी जा रही है, वह अनुकरणीय है। मुझे आपके द्वारा विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारियाँ विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होते रहती है। आपके बीच आकर मुझे सुखद अनुभूति प्राप्त हो रही है। आशा है आपकी संस्था् इस क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।

द्वितीय वक्ता के रूप में धर्मेन्द्र मिश्रा ने कहा कि समस्त नवांकुर संस्थाएं अपने सेन्टर में ग्राम विकास के विभिन्न आयामों में उत्कृष्ट कार्य करें तथा अपनी उपादेयता सिद्ध करें। उन्होंने कहा कि निश्चित ही ग्राम विकास का कार्य चुनौती पूर्ण कार्य है, फिर भी इसमें अपार संभावनाएं है। जिला समन्वयक की सौरभ शुक्ला द्वारा प्रशिक्षण की संपूर्ण रुपरेखा, प्रशिक्षण के उदेश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपनी बात रखी। आज प्रशिक्षण के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में विकासखंड समन्वयन श्याम उइके एवं अनिल चोरे द्वारा म0प्र0 जन अभियान परिषद.का परिचय एवं नवांकुर संस्थाओं के कार्य तथा कार्य के दौरान चुनौतियों के बारे में संयुक्त रूप से प्रतिभागियों को बताया गया।

तीसरे सत्र में जैविक कृषि विशेषज्ञ उमेश सोनी द्वारा बढ़ते कीट नाशकों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाओ के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने जैविक कीट नाशक तैयार करने की विधि, वर्मी कंपोस्ड खाद तैयार करने आदि के बारे में सविस्तार से बताया वहीं चतुर्थ महत्त्वपूर्ण सत्र में अधिवक्ता एवं प्रोफेसर अखिलेश यादव ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत उपभोक्ताओं के अधिकार अनुचित व्यापार प्रभावो, और भ्रामक् विज्ञापनों के बारे में जानकारी प्रदान की इसके साथ ही उन्होंने पाक्सो एक्ट के अंतर्गत बच्चो के साथ किये जाने वाले लैंगिक अपराधों और इसके कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारियां प्रदान की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में आज की कार्यशाला में सम्मिलित हुए म0प्र0 जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक् रवि बर्मन द्वारा प्रतिभागियों के बीच अपने उद्बोधन में आदर्श ग्राम की परिकल्पना से संबंधित इसके विभिन्न आयामों के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। पशु चिकित्सा विभाग के सहायक संचालन डॉ. मनीष शेंडे द्वारा विभाग की योजनाओ के साथ ही गौवंशसंर्वधनगोपालन दुग्ध उत्पाद एवं पशुपालन के साथ कृषि को लाभ का धंधा बनाने और वृंदावन ग्राम सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सिवनी जिले के 08 विकासखंडों से बड़ी संख्या में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि सहित उपस्थित थे। आज के इस प्रशिक्षण सत्रों एवं उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन सुश्री अफशा खान विकासखंड समन्वयक् जन अभियान परिषद कुरई के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड समन्वयक् भी अनिल चौरे, श्याम उइके, अशोक बेंद्रे, रीता वर्मा, शोभा ठाकरे, मधुबाला चौरसिया, मोनिका चौरसिया सहित आशीष तिवारी, अनिल चिचले एवं अनिल नागरे उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button