सिवनीमध्यप्रदेश

CBSE 10वीं में कृति पटले का शानदार प्रदर्शन, 98.4% अंक हासिल

देहली पब्लिक हेरिटेज स्कूल बरघाट का 100% रिजल्ट, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए

CBSE 10वीं रिजल्ट बरघाट, छात्राओ ने फहराया परचम 

बरघाट (सिवनी) यशो:- CBSE 10वीं रिजल्ट बरघाट के  देहली पब्लिक हेरिटेज स्कूल की छात्रा कृति पटले (पिता: मनोज पटले, माता: मिथिलेश पटले) ने
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है।

CBSE 10वीं रिजल्ट बरघाट कृति पटले CBSE 10वीं टॉपर बरघाट
CBSE 10वीं रिजल्ट बरघाट की कृति पटले ने 98.4% अंक से किया टॉप, स्कूल का 100% रिजल्ट

इसी क्रम में कुमारी आकांक्षा सूर्यवंशी (पिता: दीपक सूर्यवंशी, माता: प्रियंका सूर्यवंशी) ने
96.8 प्रतिशत, सौम्या राजपूत (पिता: महेंद्र सिंह राजपूत, माता: श्वेता राजपूत) ने
92.4 प्रतिशत तथा लियाक बधेल (पिता: भूपेंद्र बधेल, माता: वर्षा बधेल) ने
92.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 स्कूल का 100% रिजल्ट, 7 छात्रों ने पाए 90% से अधिक अंक

संस्था के प्राचार्य डॉ. रघुनाथ पात्रा ने बताया कि इस वर्ष उनके विद्यालय से CBSE 10वीं रिजल्ट बरघाट
से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 33 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी,
जिसमें सभी 33 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार विद्यालय का
100% परिणाम रहा।

उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं में 7 विद्यार्थियों ने
90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

 क्षेत्र में खुशी का माहौल

सीबीएसई परीक्षा में विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
छात्रों की इस सफलता पर अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।

https://www.google.com/amp/s/www.amarujala.com/amp/education/mp-board-10th-results-anooppur-tops-list-check-out-district-wise-pass-percentage-here-2026-04-15

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button