WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

बरघाट में गूंजा देशभक्ति का जश्न — विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

विधायक कमल मर्सकोले और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार रहे विशेष अतिथि

बरघाट में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

बरघाट यशो : -स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बरघाट मंडल में भव्य विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह यात्रा दोपहर 3 बजे उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट से प्रारंभ होकर जावरकाठी स्थित शहीद बिंदु कुमरे स्मारक तक पहुँची, जहाँ उपस्थित जनसमूह ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस गौरवमयी यात्रा में क्षेत्रीय विधायक कमल मर्सकोले एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

प्रदेश एवं जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार आयोजित इस तिरंगा यात्रा में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आभा जितेंद्र रंहागडाले, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ईमरता साहू, उपाध्यक्ष ममता अनिल पाठक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. श्याम सिंह कुमरे, वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट राव बिसेन, अजय त्रिवेदी, तुमेंश बोपचे, ज्ञान सिंह चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला संयोजक प्रीतपाल सिंह बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्षगण राधेश्याम मिश्रा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, विवेक बिसेन, गौरव बिसेन, मंडल अध्यक्ष हेमंत रंहागडाले, सांसद प्रतिनिधि अनिल पाठक, अतीत बिसेन, विकास जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल रंहागडाले सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, व्यापारी संगठन व नगरवासी शामिल हुए।

देशभक्ति गीतों की गूंज और “भारत माता की जय, वंदे मातरम्” के नारों के बीच तिरंगा यात्रा मुख्य मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ी।

यात्रा के समापन पर शहीद बिंदु कुमरे स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!