छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव से वार्ड की समस्याओं को लेकर मिले सभापति और पार्षद

Chhindwara 20 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:-भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव और महापौर विक्रम अहाके से नगर निगम कार्यालय और वार्ड में काम करने में आ रही समस्याओं को लेकर सभापति और पार्षदों ने मुलाकात की। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव से मिलकर सभापतियों और पार्षदों ने विस्तार से अपनी समस्याओं को बताया।भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने समस्याओं को सुनकर कहा कि नगर निगम सीधे जनता के सम्पर्क में होती है। निगम की कार्य व्यवस्था से जनता सीधे प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य जनता को सहज सुविधा उपलब्ध कराना है और इस काम में किसी भी प्रकार की कोताही को प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार किसी भी स्थित में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि समय रहते सभी व्यवस्थाओं को सुधारना होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने उपस्थित सभी सभापतियों और पार्षदों को आश्वासन दिया कि जनोपयोगी कार्य करने में उनको जो भी समस्याएं आ रहीं हैं उन्हें शीघ्र ही दूर किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने कहा कि इन सभी विषयों को लेकर वे शीघ्र ही नगर निगम कमिश्नर के साथ बैठक करेंगे।
महापौर विक्रम अहाके ने सभापति एवं पार्षद से मिलकर चर्चा की और शहर और वार्डो की जो भी समस्या है जल्द से जल्द निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया।

इस बैठक में पार्षद एवं सभापति संजीव रंगू यादव, प्रमोद शर्मा, राहुल बंटी उईके, जगेन्द्र अल्डक, विजय पाटिल, चन्द्रभान देवरे, मनोज कुशवाह, बलराम साहू, मनोज सक्सेना, श्रीमती गरीमा दामोदर, भरत घई, अभिलाष गोहर, दिवाकर सदारंग, पंडितराम शर्मा, बंटी सक्सेना, अमित माहोरे, धनराज भूरा भावरकर, श्रीमती संगीता उईके, बबलू विश्वकर्मा, श्रीमती शोभना राय, श्रीमती कविता मालवी, श्रीमती संगीता उईके, गयाप्रसाद वाडिवा, अमित माहोरे, जगदीश गोदरे, राजकुमार बघेल, राकेश पहाड़े माईकल, अनीष पटेल, विजय चौहान, उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!