छिंदवाड़ाबालाघाटमध्यप्रदेश

नपाध्यक्ष ने गाया स्वच्छता प्रेरक गीत ‘स्वच्छ बालाघाट- सुंदर बालाघाट

स्वच्छता वाहन से नगर के वार्डो में होगी गीत की गूंज, बालाघाट को स्वच्छता में नंबर वन बनाने जागरूकता का होगा संचार 

Balaghat 09 February 2025
बालाघाट यशो:-स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत स्लोगन के साथ देशवासियों में स्वच्छता की अलख जगाने का काम भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। स्वच्छता ही लोगों का स्वभाव बने और घर-परिसर के साथ ही शहर और वार्ड स्वच्छतायुक्त रहे इसके लिये जागरूकता अभियान निरंतर जारी है। बालाघाट नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने स्वच्छता प्रेरक गीत गाया है, जिस गीत की सीडी का अनावरण आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह के दौरान मंच से अतिथियों के द्वारा किया गया,उनकी आवाज में बालाघाट शहर को स्वच्छ बनाते हुए नंबर वन बनाने के लिये यह गीत शहर के वार्डो में जल्द ही गूंजेगा। 
नपाध्यक्ष ने गाया स्वच्छता प्रेरक गीत 'स्वच्छ बालाघाट- सुंदर बालाघाट - Seoni News

गीत में स्वच्छता के आदर्शो और स्वभाव का संतुलन 

किसी भी शहर को स्वच्छ बनाना केवल नगरपालिका या शासकीय तंत्र की जवाबदेही नहीं है बल्कि इसमें आम नागरिकों की भागिदारी बहुमूल्य होती है तभी शहर की सुंदरता में निखार आता है। इसी संदेश के साथ शहर की प्रथम नागरिक नगरपालिका परिषद बालाघाट की अध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने स्वच्छता प्रेरक गीत को स्वयं गाया है और आवाज देते हुए स्वच्छता के संदर्भ को खुबसूरत तरीके से समझाया है। यह गीत वीडियो और ऑडियो दोनों फार्मेट के माध्यम से तैयार किया गया है। गीत के बोल आओ बनाये मिलजुलकर सुंदर बालाघाट के द्वारा जीवन में स्वच्छता के आदर्शो को अपनाते हुए छोटे-छोटे प्रयासों से सहयोग दिया जा सकता है इसकी उम्दा प्रस्तुतिकरण है। गीत के द्वारा गीला कचरा-सूखा कचरा अलग-अलग देने तथा स्वच्छता कर्मियों की भूमिका और आम नागरिकों की सहजता को भी परिभाषित किया गया है।  

शहर के नागरिक स्वच्छता के प्रति बने जिम्मेदार-नपाध्यक्ष 

इस संबंध में नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने कहा कि नगरपालिका बालाघाट द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाने, स्वच्छता के प्रेरणास्पद जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही शहर की दीवारों पर स्वच्छता स्लोगन और पेंटिंग प्रदर्शित की गई है। इसी कड़ी में आवश्यकता महसूस मेरे शहर के नागरिकों के बीच मेरी प्रतिदिन स्वच्छता के भाव के साथ पहुंच स्थापित हो इसलिए मैने गीत गाया गाकर स्वच्छता अभियान में सहयोग का आव्हान किया है। उन्होंने बताया कि आज भी यह देखा जाता है कि कुछ रहवासी एवं व्यापारिक क्षेत्र में लोग कचरे को बाहर फेंकते है जिससे नालियों में गंदगी फैलती है और नालियों के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। जबकि सफाई कर्मी अथक परिश्रम करते है और शहर को सुंदर बनाने का काम करते है इसमें आम नागरिक भी जिम्मेदार बनें और सहभागिता निभाये यह जरूरी है। ज्ञात हो कि नपाध्यक्ष का गाया हुआ स्वच्छता प्रेरक गीत जल्द ही स्वच्छता वाहनों में बजेगा और शहर के सभी 33 वार्डो में इसकी गूंज होगी जिससे स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता आये और बालाघाट शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाकर देश-प्रदेश में स्वच्छता की मिसाल कायम की जा सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button