मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

चलो साथ साथ छिंदवाड़ा अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, महापौर विक्रम अहके की पहल का दूसरा रविवार सफल

चलो साथ साथ छिंदवाड़ा अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, महापौर विक्रम अहके की पहल का दूसरा रविवार सफल

Chhindwara 01 March 2026
छिंदवाड़ा यशो:- नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के महापौर
विक्रम अहके द्वारा संचालित चलो साथ-साथ छिंदवाड़ा जन आंदोलन के अंतर्गत रविवार को कार्यक्रम का द्वितीय दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

यह अभियान प्रत्येक रविवार शहर के विभिन्न वार्डों में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिक सहभागिता, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

दूसरा रविवार वार्ड क्रमांक 31, फव्वारा चौक में आयोजित किया गया, जहां महापौर की गरिमामयी उपस्थिति में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने सहभागिता की।

योग, जुम्बा, नुक्कड़ नाटक और श्रमदान से जुड़ा जन आंदोलन

कार्यक्रम के दौरान योगासन, जुम्बा, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति, नुक्कड़ नाटक एवं
श्रमदान जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

महापौर ने कहा कि “चलो साथ-साथ छिंदवाड़ा अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देना हमारा उद्देश्य है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।”

कार्यक्रम का सफल संचालन स्वच्छता ब्रांड दीपक राज जैन द्वारा किया गया। आयोजन में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

नगर निगम का चलो साथ साथ छिंदवाड़ा अभियान आने वाले रविवारों में शहर के अन्य वार्डों में भी आयोजित किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!