मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

“मनरेगा का नाम बदलना गांधी विचारधारा पर हमला: कांग्रेस का आरोप, 21 को सिवनी में धरना”

भाजपा पर महात्मा गांधी के नाम और मूल्यों को मिटाने की सुनियोजित साजिश का आरोप

21 दिसंबर को सिवनी में कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

Seoni 20 December 2025
सिवनी यशो:- मनरेगा नाम बदलने का विरोध सिवनी में कांग्रेस ने जोरदार तरीके से किया। भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलना केवल राजनीतिक चाल नहीं, बल्कि गरीबों और श्रमिकों के कानूनी अधिकारों पर सीधा हमला है।

 जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी ने इसे देश के सबसे महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी के नाम और मूल्यों को मिटाने की सुनियोजित राजनीतिक साजिश करार दिया है।

कांग्रेस ने मनरेगा नाम बदलने का विरोध किया

कांग्रेस का आरोप है कि –

इस बदलाव के जरिए केंद्र सरकार न केवल गांधी जी की विचारधारा को हाशिये पर धकेल रही है,

बल्कि गरीबों और श्रमिकों के “काम के कानूनी अधिकार” को भी कमजोर करने का प्रयास कर रही है। 

राज्यों पर बोझ डालकर जिम्मेदारी से भाग रही केंद्र सरकार

कांग्रेस ने कहा कि-

मनरेगा जैसी योजना में राज्यों पर हिस्सेदारी का आर्थिक बोझ डालकर केंद्र सरकार अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रही है।

इससे संघीय ढांचे को नुकसान पहुंच रहा है और राज्यों की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है।

श्रमिकों के अधिकारों पर सीधा प्रहार

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं,

बल्कि ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए रोजगार का कानूनी अधिकार है।

नाम परिवर्तन और वित्तीय संरचना में बदलाव कर भाजपा सरकार इस अधिकार को धीरे-धीरे समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

21 दिसंबर को सिवनी में कांग्रेस का धरना

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार,

दिनांक 21 दिसंबर 2025, रविवार को दोपहर 1 बजे

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इंदिरा भवन, गांधी प्रतिमा के समक्ष
भाजपा सरकार की नीतियों एवं

मनरेगा नाम के बदलने के विरोध में धरना प्रदर्शन  किया जाएगा। 

धरने के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी की अपील

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं,

पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से मनरेगा नाम के बदलने के विरोध में धरना प्रदर्शन  में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

उन्होंने कहा—

“कांग्रेस मजदूरों, किसानों और ग्रामीण गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरी है।

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध किया जाएगा।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button