चौरसिया महिला समिति आज करेंगी सांसद विवेक बंटी साहू एवं बुजुर्गो का सम्मन
समाज की प्रगति एवं उन्नति पर होगी परिचर्चा
Chhindwara 02 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- चौरसिया महिला समिति द्वारा आज चौरसिया मंगल भवन में नववर्ष पर सांसद विवेक बंटी साहू एवं 70 वर्ष से ऊपर बुजुर्गो महिलाओं एवं पुरूषों का सम्मान होगा।
महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रक्षा मुकेश चौरसिया, सचिव श्रीमती आशा रामकृष्ण चौरसिया, एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण अनिल चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।
इस अवसर पर समाज की प्रगति, उन्नति, शिक्षा व संगठनात्मक विषयों में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा होगी। जिसमें श्रीमति प्रतिभा (छाया) भीष्मकिशोर चौरसिया, श्रीमति माधवी भुवन चौरसिया, श्रीमति श्वेता विनोद रसेला, श्रीमति आशा रामकृष्ण चौरसिया, श्रीमति मोनिका अजय चौरसिया, श्रीमति, रेणुका कृष्णकिशोर चौरसिया अपने विचार रखेंगी। बुजुर्गों द्वारा दीप प्रज्जवलित किया जायेगा।
वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे . पदाधिकारी श्रीमती ज्योति नरेन्द्र चौरसिया पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या ओमप्रकाश चौरसिया पूर्व पार्षद, श्रीमती शैलजा महेन्द्र चौरसिया, श्रीमती रेणु कृृष्ण किशोर चौरसिया, श्रीमती वंदना कीर्ति चौरसिया, श्रीमती संगीता धनश्याम चौरसिया, श्रीमती कल्पना नरेन्द्र चौरसिया, श्रीमती रूचिका आशीष चौरसिया, श्रीमती स्मिता हेमेन्द्र चौरसिया, श्रीमती नेहा पंकज चौरसिया मीडिया प्रभारी, श्रीमती कविता सुरेश चौरसिया, श्रीमती संगीता महेश चौरसिया, श्रीमती शानू विपिन चौरसिया, श्रीमती पश्मा गौरव चौरसिया, श्रीमती पूजा मोनू चौरसिया, श्रीमती शोभिता नीरज चौरसिया, श्रीमती मोनिका अजय चौरसिया, एवं अन्य पदाधिकारी महिलाओं ने समाज की सभी महिला और पुरूषों से अनुरोध किया कि वे कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भाग लेवे, कार्यक्रम के बाद स्वरूचिभोज होगा।



