मध्यप्रदेशसिवनी

चेतना पारधी बनी वाणिज्य कर निरीक्षक 

15 घंटे की सेल्फ स्टडी ने दिलाई सफलता 

Seoni 20 January 2025
सिवनी यशो:- कहते हैं प्रतिभा कभी छिपती नही वह निकलर एक दिन जमाने के सामने जरूर आती है ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सिवनी  जिले की बेटी चेतना पारधी ने इन्होंने अपने चौथे प्रयास में सफलता दर्ज कराई और उनका परिवार इस सफलता से बेहद खुश है। उनका चयन वाणिज्य कर निरीक्षक के लिए हुआ हे। चेतना ने कहा- ग्रेजुएशन होते ही पीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। एक साल, कोचिंग ली फिर सेल्फ स्टडी पर ध्यान दिया। पूरी तैयारी इंदौर में रहकर की उन्होंने हमें बताया की लाइब्रेरी ही मेरा दूसरा घर था। सुबह सात से रात दस बजे तक का समय सिफऱ् लाइब्रेरी में पढ़ाई करने में बीतता था। घर से टिफिन लेकर लाइब्रेरी जाती थी और दोनों समय का खाना वहीं खाती थी। मूलत: बालाघाट जिले के खुर्सीपार निवासी चेतना के पिता डालीराम पारधी छत्तीसगढ़ के एक उप स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण स्वास्थ्य नियोजक हैं।
चेतना पारधी के वाणिज्यिक कर निरीक्षक बनने पर उनकी मौसी श्रीमती अहिल्या कटरे, बड़ी बहन श्वेता ठाकुर, बड़े जीजाजी पारस सिंह ठाकुर पटवारी साहब, छोटी बहन श्रीमती नीलम चौहान, छोटे जीजाजी अजय चौहान चार्टर्ड अकाउंटेंट की ओर से चेतना को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!