छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में 1067 भारिया परिवारों को मिले पक्के आवास

जनजाति वर्ग का समग्र उत्थान मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सामग्री की सामूहिक खरीद पर भी की एक करोड़ की बचत

Bhopal 19 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत छिंदवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले 1067 भारिया जनजाति परिवारों को पक्के आवास आवंटित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि जनजातीय वर्ग का समग्र विकास हो। मध्यप्रदेश सरकार इस योजना को शत-प्रतिशत मूर्त रूप देगी।”

चुनौतीपूर्ण कार्य रहा आवास निर्माण

छिंदवाड़ा जिले को प्रधानमंत्री जनमन अभियान के तहत 5825 आवासों का लक्ष्य मिला था। इसमें चौरई, हर्रई, तामिया, अमरवाड़ा, जुन्नारदेव और परासिया जनपद के दुर्गम ग्राम शामिल थे।
जिला मुख्यालय से 100–125 किलोमीटर दूर बसे इन गांवों तक आवास निर्माण सामग्री पहुँचाना बड़ी चुनौती थी। स्थानीय विक्रेताओं द्वारा ऊँचे दाम और कम गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराए जाने के कारण कई परिवार आवास निर्माण से पीछे हट रहे थे।

कलेक्टर की पहल से आई सफलत

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर हितग्राहियों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए नया मॉडल लागू किया।
जनपद स्तर पर थोक विक्रेताओं से सीधे अनुबंध कर सीमेंट, ईंट, गिट्टी, सरिया, सेंटरिंग आदि सामग्री निर्धारित दरों पर ही गांवों में उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, राशि ले ली काम प्रारंभ नहीं या आवास अपूर्ण

एक करोड़ की सीधी बचत

इस पहल से परिवहन लागत कम हुई और सामग्री समय पर मिलने से 1067 परिवारों को कुल 99.21 लाख रुपये की बचत हुई। प्रति परिवार औसतन 9,298 रुपये की बचत दर्ज की गई।
अब तक 1052 आवास पूरे हो चुके हैं और शेष 508 आवास जल्द तैयार होने की स्थिति में हैं।

बिचौलियों से मुक्ति

इस नवाचार से योजनांर्गत लक्ष्य समय पर पूरा करने में मदद मिली और साथ ही हितग्राहियों को ठगने वाले बिचौलियों से भी मुक्ति मिली। जिला प्रशासन अब अन्य नवीन स्वीकृत आवासों में भी इसी मॉडल को लागू करने की तैयारी में है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!