छिंदवाड़ा
Trending

छिंदवाड़ा जिले को शीघ्र प्राप्त होंगी 2 रैक यूरिया!

वर्तमान में 3000 मीट्रिक टन उपलब्ध, किसानों को अफवाहों से बचने की अपील

Chhindwara 23 July 2025

छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर  शीलेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में यूरिया वितरण की व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाया जा रहा है।

जिले के राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त निगरानी में यूरिया वितरण केंद्रों पर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसान समय पर और सुव्यवस्थित तरीके से उर्वरक प्राप्त कर सकें।

10000 मीट्रिक टन यूरिया मिलने की उम्मीद

गत सप्ताह 04 रैक यूरिया जिले को प्राप्त हुई। आगामी सप्ताहों में 05 और रैक प्राप्त होने वाली हैं।

कुल मिलाकर लगभग 10000 मीट्रिक टन यूरिया जिले में उपलब्ध होगा।

फिलहाल भी जिले में 3000 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है, जिसे विभिन्न सहकारी समितियों और नगद वितरण केंद्रों के माध्यम से किसानों को वितरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- छिंदवाड़ा में यूरिया वितरण प्रारंभ: खरीफ सीजन की तैयारी जोरों पर

निगरानी और सुविधाएँ लगातार बढ़ रहीं

जिला विपणन अधिकारी श्रीमती शिखा सरयाम द्वारा मार्कफेड के भंडारण केंद्रों की नियमित समीक्षा की जा रही है ।

किसानो के लिए नगद वितरण केंद्रों पर 04 अतिरिक्त काउंटर जोड़े गए हैं साथ ही किसानों के लिए पेयजल व शेड की व्यवस्था भी की गई है।

किसानों से प्रशासन की अपील

जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक और प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि –
यूरिया की कोई कमी नहीं है, भ्रम या अफवाहों से बचें। अपने क्षेत्र की सहकारी समितियों से ही यूरिया प्राप्त करें।

कहां गया है कि आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक लें ताकि अन्य किसानों को भी उचित मात्रा में उपलब्ध हो सके।

निरंतर प्रयास: शासन से लगातार रैक की मांग

जिले की आवश्यकता को देखते हुए शासन से निरंतर संपर्क कर यूरिया की रैक उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी किसान यूरिया के अभाव में परेशान न हो।

कृषकों के लिए उपयोगी सूचना:
कृषि योजना, सब्सिडी, बीज वितरण, और अन्य अपडेट की जानकारी के लिए https://kisan.mp.gov.in/ पर लॉगिन करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!