Chhindwara 21 July 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- एमपीईबी के चांद डिवीजन में कार्यरत जूनियर इंजीनियर (JE) ओम प्रकाश पटेल पर आरोप है कि उन्होंने आनंद मालवीय नामक युवक से आउटसोर्स के तहत नौकरी दिलाने के लिए 35,000 की रिश्वत ली।
यह भी पढ़े :-रिश्वतखोर उपयंत्री और रोजगार सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार
कुछ दिन काम कराया और फिर गाली-गलौज कर नौकरी से निकाल दिया। पीड़ित को JE द्वारा धमकी और अभद्र भाषा में बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इस गंभीर मामले को लेकर आउटसोर्स अस्थाई कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में JE के निलंबन और पीड़ित की नौकरी पर पुनः बहाली की मांग की गई है।
इस दौरान मीटर वाचक संघ अध्यक्ष किरण कुमार बंशगोतिया, राजेश वर्मा, उमेश दुबे सहित कई कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विद्युत विभाग से संबंधित जानकारी के लिये इस वेबसाइड का पर जायें – https://energy.mp.gov.in/



