Chhindwara 25 July 2025
छिंदवाड़ा यशो:- धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजाखोह में मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है। आरोपी रामलाल धुर्वे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने इस संबंध में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
यह भी पढ़े :-<नाबालिको को बेचने खरीदने वाला गिरोह पकड़ाया/p>
क्या था मामला?
20 जुलाई को दीपचंद तुमडाम के खेत के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की। मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान केवल पिता बुद्धु चंद्रवंशी, उम्र 48 वर्ष, निवासी धबई हाल निवासी काराबोह के रूप में हुई।
पुलिस की तत्परता और जांच प्रक्रिया:
-
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र भगत के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई।
-
मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए ग्रामवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई।
-
संदेही रामलाल पिता पूरन धुर्वे, उम्र 55 वर्ष, निवासी राजाखोह को जमुनिया बस स्टैंड के पास घूमते हुए पकड़ा गया।
-
पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में लकड़ी से सिर पर वार कर हत्या करना स्वीकार किया।
-
घटना में प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा पुलिस ने जब्त कर लिया है।
न्यायिक कार्रवाई:
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने हत्या के खुलासे में कुंडीपुरा थाना प्रभारी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।



