Tue, 20 Oct 2026 | 09:56:12 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर एक जेसीबी व एक डंपर जप्त

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 17, 2024 10:16 pm / Post views : 165

अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर एक जेसीबी व एक डंपर जप्त
शेयर करें:
छिन्दवाडा : यशो:-  कलेक्टर  शीलेन्द्र सिंह एवं खनि अधिकारी  रविन्द्र परमार के निर्देशानुसार तथा राजस्व अनुविभागीय अधिकारी छिंदवाड़ा  सुधीर जैन के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिये राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल द्वारा गत दिवस तहसील छिंदवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर कार्यवाही संपादित की गई है। जांच में तहसील छिंदवाड़ा के ग्राम कबाड़िया के अंतर्गत शासकीय भूमि पर खनिज मुरूम का अवैध उत्खनन करते हुए मौके पर एक जेसीबी मशीन तथा एक डंपर क्रमांक MP28H1853 पाया गया। जांच के दौरान मौके पर वाहनों के द्वारा खनिज मुरूम का अवैध रूप से उत्खनन पाए जाने पर खनिज प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय रुप से वाहनों की जप्ती की कार्रवाई की गई तथा क्षेत्र में किए गए अवैध उत्खनन क्षेत्र का आंकलन किया गया। जप्त जेसीबी मशीन एवं डम्पर को पुलिस थाना कुंडीपुरा की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक खड़ा कराया गया है। खनिज प्रावधान के अंतर्गत आगामी कार्यवाही के लिये प्रकरण तैयार कर निराकरण के लिये कलेक्टर न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया जायेगा ।  कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्री धर्मेंद्र चौकसे, सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नगपुरे, थाना प्रभारी कुंडीपुरा श्री मनोज बघेल, राजस्व निरीक्षक छिंदवाड़ा श्री निलेश ठाकुर, हल्का पटवारी श्री कैलाश माहोरे, होमगार्ड सैनिक श्री बाबूलाल इवनाती एवं श्री राजेश उईके तथा राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग का संयुक्त अमला सम्मिलित था।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष