Fri, 13 Nov 2026 | 08:03:06 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

हर्रई में विराट नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ : भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 24, 2026 07:21 pm / Post views : 110

भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित
शेयर करें:

गांधी चौक छोटी बाजार में 22 से 25 अक्टूबर तक महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन, 25 अक्टूबर को पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण

हर्रई (छिंदवाड़ा) यशो :- नगर के गांधी चौक छोटी बाजार में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित विराट नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 22 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ यह चार दिवसीय धार्मिक आयोजन 25 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष यज्ञ, पूजा-अर्चना, सामूहिक जप-ध्यान एवं प्रज्ञा पुराण कथा में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

img-20261025-wa0006-6add03f5570dc.webp

आयोजन का शुभारंभ 22 अक्टूबर को जल कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इसके पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रज्ञा पुराण कथा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की सहभागिता और धार्मिक गतिविधियों से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो रहा है।

पर्यावरण परिशोधन और सत्प्रवृत्ति संवर्धन का संदेश

गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में आयोजित इस महायज्ञ का उद्देश्य वातावरण परिशोधन, सत्प्रवृत्तियों का संवर्धन, दुष्प्रवृत्तियों का उन्मूलन, ऋषि परंपरा का पुनर्जागरण तथा मानव जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना है। यह आयोजन परमपूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के विचारों और आदर्शों से प्रेरित है।

यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, देवपूजन, गायत्री महामंत्र के सामूहिक जप और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन में सद्विचार, सदाचार एवं सेवा भावना अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।

img-20261025-wa0014-6add0413ae21d.webp

गायत्री परिवार के सदस्य संभाल रहे व्यवस्थाएं

इस विराट धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए गायत्री परिवार के सदस्य तन-मन से जुटे हुए हैं। आयोजन स्थल पर अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सदस्यों द्वारा संभाली जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने में सुविधा हो। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित पहुंचकर महायज्ञ और कथा में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

25 अक्टूबर को पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण

चार दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन रविवार, 25 अक्टूबर को सुबह सामूहिक जप, ध्यान एवं प्रज्ञायोग के बाद गायत्री महायज्ञ, पूर्णाहुति तथा अन्य निर्धारित धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसके पश्चात महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

आयोजन के अंतर्गत दीक्षा, पुंसवन, नामकरण, विद्यारंभ एवं मुंडन सहित विभिन्न संस्कार निःशुल्क संपन्न कराने की व्यवस्था भी रखी गई है। आयोजन समिति ने यज्ञ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से भारतीय वेशभूषा में आने का अनुरोध किया है।

स्थान: गांधी चौक, छोटी बाजार, हर्रई, जिला छिंदवाड़ा।

संपर्क: 7987172995, 7999530206, 9575657819।

निवेदक: यज्ञ आयोजन समिति, गांधी चौक छोटी बाजार, हर्रई।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें