Mon, 19 Oct 2026 | 11:30:57 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

भीषण सडक हादसा :पाँच युवकों की मौत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 10, 2025 10:23 am / Post views : 173

भीषण सडक हादसा :पाँच युवकों की मौत
शेयर करें:
छिंदवाड़ा यशो:- अमरवाड़ा -चौरई रोड पर स्थित चौरसिया पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से पाँच युवकों की मौत हो गई । हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, तथा तीन युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में सुखराम यादव (21), आयुष यादव (19), शहजाद खान (19), विक्रम उईके (18) और अविनाश उईके (18) ने जान गंवाई है।   इनमें सुखराम और आयुष एक ही परिवार से थे, जबकि विक्रम और अविनाश लिंगपानी गांव के रहने वाले थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर सवार सुखराम, आयुष और शहजाद एक बारात में शामिल होने अमरवाड़ा से छुई जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार विक्रम और अविनाश शादी समारोह के लिए लिंगपानी से अमरवाड़ा आ रहे थे। चौरसिया पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल अमरवाड़ा अस्पताल लाया गया, जहां तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि डॉक्टरों ने समय पर इलाज नहीं किया, जिससे युवकों की जान नहीं बच सकी। हालात को देखते हुए एसडीएम हेमकरण धुर्वे, एसडीओपी रविंद्र मिश्रा, तहसीलदार राजेश मरावी और टीआई राजेंद्र धुर्वे मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें