Wed, 21 Oct 2026 | 05:35:32 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

स्वच्छता सर्वेक्षण...सिटिजन फीडबैक कैटेगिरी में पहले पायदान पर पहुंचा नगर निगम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 02, 2025 11:50 pm / Post views : 157

स्वच्छता सर्वेक्षण...सिटिजन फीडबैक कैटेगिरी में पहले पायदान पर पहुंचा नगर निगम
शेयर करें:
स्वच्छता सर्वेक्षण...सिटिजन फीडबैक कैटेगिरी में पहले पायदान पर पहुंचा नगर निगम महापौर ने जताया जनता का आभार Chhindwara 02 March 2025 छिंदवाड़ा यशो:- इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की तैयारियां जोरो से चल रही है। बीते दिनों दिशा की बैठक में छिंदवाड़ा पांढुर्णा लोकसभा क्षेत्र के सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण के फीडबैक में अपनी भागीदारी देने की अपील की थी। इसके उपरांत नगर निगम छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके के निर्देश पर निगमायुक्त चंद्रप्रकाश राय द्वारा महाअभियान चलाकर फीडबैक लेने के निर्देश दिए। इसका परिणाम यह हुआ कि सिटीजन फीडबैक कैटेगिरी में मध्यप्रदेश की सभी 16 नगर निगमों में छिंदवाड़ा नगर निगम पहले पायदान में पहुंच गया। इस उपलब्धि पर नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके ने सांसद बंटी विवेक साहू एवं छिंदवाड़ा शहर की जनता का आभार जताया। इस अवसर पर निगमायुक्त चंद्रप्रकाश राय ने कहा कि सर्वेक्षण पूर्ण होने तक छिंदवाड़ा की जनता के सहयोग एवं अधिक से अधिक सकारात्मक फीडबैक की आवश्यकता होगी। शहर की जनता के अधिक से अधिक सकारात्मक फीडबैक से नगर निगम छिंदवाड़ा अव्वल स्थान पर बना रहेगा एवं सर्वेक्षण पूरा होने पर निगम को प्रथम स्थान प्राप्त होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए नगर निगम का सफाई अमला एवं अन्य मैदानी अमला भी इन दिनों अपना शत प्रतिशत दे रहा है। निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी स्वच्छता के लिए तो कार्य कर रहे है इसके साथ ही जनता से स्वच्छता का फीडबैक भी ले रहे है। नगर निगम छिंदवाड़ा क्षेत्र के रहवासी भी शहर के लिए सीधे अपना फीडबैक सीधे दे सकते है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाईट https://sbmurban.org/feedback वेबसाईट ओपन करने के बाद में नाम टाइप करना होगा है। इस वेबसाइट में जनता को दस आसान प्रश्नों के उत्तर देना होगा। इन उत्तर के बाद मोबाइल नंबर दर्ज किया जाता है जिसमें वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त होगा। इस ओटीपी को वेबसाइट में दर्ज कर फीडबैक की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाता है। मोबाइल के इनबॉक्स में AD-SBMURB की ओर से ओटीपी प्राप्त होगा जिसे जनता निर्भीक होकर वेबसाइट में दर्ज कर सकती है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष