Thu, 22 Oct 2026 | 08:19:40 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

निःशुल्क हेलमेट : नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 19, 2026 10:37 am / Post views : 39

नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट
शेयर करें:
  • दुर्गा उत्सव के दौरान चलाया यातायात जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का दिया संदेश

Chhindwara 19 October 2026

छिंदवाड़ा यशो:-नवरात्रि दुर्गा उत्सव के पावन अवसर पर चौकी सांवरी, थाना लावाघोघरी पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की बालिकाओं को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं को समझाइश देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं और तेज गति तथा लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। साथ ही, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न देने और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।

चौकी प्रभारी ने नवरात्रि में शक्ति की आराधना के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि अनमोल जीवन की रक्षा करने वाला सुरक्षा कवच है।

हेलमेट पाकर बालिकाओं ने पुलिस की इस जनहितकारी पहल की सराहना की। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।