छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

प्रदेश के कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता 42 प्रतिशत : मुख्यमंत्री ने किया एलान

भोपाल – चुनाव के ठीक पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र कर्मियों के समान महंगाई भत्ता दिया जाएगा। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता देती है यही मंहगाई भत्ता प्रदेश के कर्मचारियों को दिया जायेगा । बढा हुआ मंहगाई भत्ता जुलाई के वेतन में अगस्त माह में प्राप्त होगा । सीएम ने बताया कि जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जायेगा। वहीं 1 जुलाई 2023 तक 35 वर्ष तक अपनी सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा।
सीएम ने कहा कि मैंने दिनांक 23 जून, 2023 को यह घोषणा की थी कि राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हम केंद्र के कर्मचारियों के बराबर करने जा रहे हैं। इसी के तहत राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि शासकीय सेवकों को केंद्र के समान 42त्न महंगाई भत्ता माह जनवरी, 2023 के वेतन से देय होगा। जनवरी, 2023 से माह जून, 2023 तक का एरियर 3 समान किश्तों दिया जाएगा। वहीं आगे कहा कि 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जोड़कर दिया जाएगा, जो कि माह अगस्त में दिया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button