मध्यप्रदेशदेश विदेशसिवनी

12वीं बोर्ड टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ई-व्हीकल से भीमनगर पहुंचे सीएम, मेधावी छात्रा और परिवार को दी बधाई

12वीं बोर्ड टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे CM मोहन यादव, दी बधाई

भोपाल यशो :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ई-व्हीकल के माध्यम से भीमनगर की गलियों में पहुंचकर चांदनी विश्वकर्मा एवं उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात की।

12वीं बोर्ड टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे CM मोहन यादव, दी बधाई
12वीं बोर्ड टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे CM मोहन यादव, दी बधाई

मुख्यमंत्री ने छात्रा चांदनी और उनके परिजनों के साथ आत्मीय चर्चा करते हुए सेल्फी भी ली। इस दौरान परिवार के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी चांदनी विश्वकर्मा ने जिस परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ यह उपलब्धि हासिल की है, वह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने चांदनी की सफलता को प्रदेश की बेटियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि सरकार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सीएम के अचानक घर पहुंचने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए।

https://youtube.com/shorts/hzCNoFzKZEM?si=CXujia0HcaWa4YrK

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button