मध्यप्रदेशदेश विदेशराजनीति

बैतूल के कुकरू में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

सनसेट पॉइंट का करेंगे अवलोकन, सुबह मेडिटेशन, पौधरोपण, कॉफी प्लांटेशन निरीक्षण और 'मन की बात' कार्यक्रम में भी होंगे शामिल।

भोपाल यशो :-  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दो दिवसीय बैतूल भ्रमण पर जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे तथा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर चर्चा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे कुकरू के सनसेट पॉइंट का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे रात्रि चौपाल में भाग लेंगे और ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे। रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उनकी सहभागिता रहेगी।

रविवार को मेडिटेशन, पौधरोपण और कॉफी प्लांटेशन का निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 जून की सुबह 6:30 बजे सनराइज एवं बुच पॉइंट पर मेडिटेशन करेंगे। इसके बाद वे स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।

सुबह 7:30 बजे पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री क्षेत्र के कॉफी प्लांटेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात सुबह 10 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

‘मन की बात’ कार्यक्रम का करेंगे सामूहिक श्रवण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे कुकरू रेस्ट हाउस से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 12:10 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!