मध्यप्रदेशसिवनी

भारत माता देश भक्ति की प्रेरणा और आस्था का प्रतीक- मुख्यमंत्री डॉ यादव

भारत माता की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Seoni 06 June 2025
सिवनी यशो :- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी में स्थापित भारत माता की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जिलेवासियों को महाविद्यालय में भारत माता की प्रतिमा स्थापित होने की शुभकामनाएं देते हए कहा कि भारत माता हमारे लिए  देश भक्ति की प्रेरणा और आस्था का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत ही ऐसा देश जहां राष्ट्र को माता के रूप में पूजता हैं। हमें अपनी भारतीय संस्कृति में गर्व हैं।
      मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि भारत देश की ओर आंख उठाकर देखने वाले दुश्मनों को हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया हैं। देश की आन-बान-शान की रक्षा के लिए हमारी सेना क्या कर सकती हैं, ये पूरे विश्व ने देखा हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उपस्थित युवाओ को भी भारतीय सेना से प्रेरणा लेकर देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
      विधायक  दिनेश राय ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि जिलें के महाविद्यालय में राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देने वाली भारत माता की प्रतिमा स्थापित होना हम सभी के लिये गर्व की बात है। उन्होनें कहा कि सिवनी महाविद्यालय प्रदेश का पहला महाविद्यालय हैं जहाँ भारत माता की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने के छात्र-छात्राओं को भारत माता से  प्रेरणा लेते हुए समाज कल्याण का लक्ष्य लेकर आगे बढऩे की बात कही। उन्होंने युवाओं को स्वयं के उद्यम स्थापित कर रोजगार सृजन करने के लिये प्रेरित किया।
      कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया एवं जनभागीदारी अध्यक्ष अजय पांडे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीतों का प्रस्तुतिकरण एवं 101 सुसज्जित आरती थाल भारत माता की भव्य आरती की गई। जिसमें सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
      इस अवसर पर राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु  इंद्र प्रसाद त्रिपाठी,आलोक दुबे, कलेक्टर संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता,प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, महाविद्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!