छिंदवाड़ामंडलामध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी, मंडला एवं छिंदवाड़ा सहित 31 जिलों के अनफिट नर्सिँग कालोजों को बंद करने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

भोपाल: – नर्सिंग काँलेज में बड़े घोटाले पर मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ने बड़ी कार्यवाही करते हुये 31 जिलों में संचालित 66 नर्सिंग काँलेजों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिये है और समस्त जिलों को कलेक्टरों को आदेशित किया है कि इन काँलेजों को बंद किया जाये । हाई कोर्ट ने प्रदेश के अनफिट 66 काँलेजों पर कार्यवाही के निर्देश मध्यप्रदेश सरकार को दिये थे । मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव ने बिना किसी देरी के सभी 31 नर्सिंंग काँलेजो को बंद करने के निर्देश जारी कर दिये है । इन कॉलेजों में जिन छात्रों का दाखिला है, उनका ध्यान रखा गया है। नियम के हिसाब से उनकी परीक्षा ली जाएगी।
बंद होने वाले नर्सिंग काँलेजो में सिवनी के दो क्रमश: केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रिनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मंडला जिले के दो केयर स्कूल ऑफ नर्सिंग एवं शक्ति विद्या मंदिर कॉलेज ऑफ नर्सिंग इसी तरह छिंदवाड़ा जिले के दो ओरिएंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रितु कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस काँलेज भी शामिल है ।

अनफिट  कॉलेज
जिन काँलेजो को नियमों को ताक पर रखकर मान्यता दी गयी थी उन्हें अनफिट माना गया है और गड़बड़ी पाए जाने पर हाईकोर्ट ने इनके खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। जांच कर रहे अफसर भी रिश्वतखोरी में शामिल थे। इस खुलासे के बाद सीएम मोहन यादव एक्शन में आए हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कुछ दिन पहले कहा था कि इस घोटाले में शामिल सभी अफसरों को बर्खास्त किया जाएगा। अब उन्होंने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 जिलों में 66 नर्सिंग कॉलेजों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके पहले मध्यप्रदेश पुलिस में अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थ निरीक्षक सुशील मजोका को बर्खास्त भी किया जा चुका है । निरीक्षक मजोका को नर्सिंग कॉलेजों की अनियमितताओं से जुड़े प्रकरणों में जांच का दायित्व सौंपा गया था। उनके विरूद्ध सीबीआई/ एसीबी नई दिल्ली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

यह कार्रवाई सिवनी, मंडला छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में हुई है। कार्रवाई की सूची कमिश्नर, मेडिकल एजुकेशन ने कलेक्टर्स को दी है। साथ ही कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार कार्रवाई करें। वहीं, इस आदेश से नर्सिंग कॉलेजों को पुराने छात्र प्रभावित नहीं होंगे। उन छात्रों की परीक्षा ली जाएगी। इस कार्रवाई से यह साफ है कि आने वाले दिनों में अन्य अनफिट कॉलेजों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर नर्सिंग कॉलेजों में गड़बड़ी हुई है। सरकारी स्तर पर पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है। वहीं, सीबीआई की जांच बढऩे के बाद अन्य खुलासे भी हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि एक रैकेट के तौर पर इस स्कैम को अंजाम दिया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!